फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump says summit with Kim at Hanoi

ट्रंप का एलान हनोई में होगी किम के साथ शिखर वार्ता

Sat, 09 Feb 2019 06:44 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 09 Feb 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Trump says summit with Kim at Hanoi
kim and trump - फोटो : AmarUjala

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपनी दूसरी बहुप्रतीक्षित शिखर वार्ता के लिए हनोई में बैठक करेंगे। दोनों नेताओं के बीच शांति वार्ता के लिए तैयारी तेजी से की जा रही है।

विज्ञापन


ट्रंप ने दूसरी शिखर वार्ता वियतनाम की राजधानी हनोई में होने की ट्विटर पर घोषणा की। हालांकि इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। पिछले साल सिंगापुर में हुई शिखर वार्ता के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी वार्ता होने जा रही है। उन्होंने शिखर वार्ता की रूपरेखा तैयार करने के लिए दोनों देशों के राजनयिकों के बीच हुई बातचीत को अत्यंत फलदायी बताया।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा मेरे प्रतिनिधि किम जोंग उन के साथ मेरी दूसरी शिखर वार्ता के लिए बहुत ही उपयोगी बैठक करने और वार्ता के लिए समय तथा तारीख पर सहमति बनाने के बाद उत्तर कोरिया से रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा वार्ता 27 और 28 फरवरी को हनोई, वियतनाम में होगी। मैं राष्ट्राध्यक्ष किम से मिलने और शांति का हाथ बढ़ाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि उत्तर कोरिया के लिए विशेष अमेरिकी दूत ट्रंप-किम वार्ता से पहले प्योंगयांग के अधिकारियों के साथ फिर से मुलाकात करेंगे, जो कुछ ही घंटे पहले शिखर वार्ता के एजेंडे पर चर्चा करने बाद उत्तर कोरिया से सियोल लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed