{"_id":"6917f4a42ce1df34e30dde6e","slug":"trump-says-he-stopped-a-war-by-preserving-ceasefire-between-cambodia-thailand-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cambodia-Thailand Row: ट्रंप बोले- कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध रोका, अमेरिका की मध्यस्थता से बचा बड़ा संघर्ष","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Cambodia-Thailand Row: ट्रंप बोले- कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध रोका, अमेरिका की मध्यस्थता से बचा बड़ा संघर्ष
Sat, 15 Nov 2025 09:04 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 15 Nov 2025 09:04 AM IST
सार
Cambodia-Thailand Row: कंबोडिया और थाईलैंड के विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा, 'मैंने आज ही एक युद्ध रोक दिया। दोनों देशों से बात की। पहले हालात बहुत खराब थे, लेकिन अब सब ठीक होने की उम्मीद है।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच बढ़ते तनाव को तुरंत रोककर दोनों देशों के बीच चल रही संघर्ष-विराम व्यवस्था को बचा लिया। ट्रंप के अनुसार, सीमा पर ताजा गोलीबारी और हिंसा से ऐसा लग रहा था कि युद्ध जैसे हालात फिर खड़े हो सकते हैं। ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा, 'मैंने आज ही एक युद्ध रोक दिया। दोनों देशों से बात की। पहले हालात बहुत खराब थे, लेकिन अब सब ठीक होने की उम्मीद है।'
यह भी पढ़ें - Trump-Epstein Row: अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ट्रंप से सहमत, राष्ट्रपति और एपस्टीन के कनेक्शन की जांच के दिए आदेश
कैसे हुई मध्यस्थता?
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से फोन पर बातचीत की। उनका कहना है कि कड़े व्यापारिक कदम उठाने की उनकी नीति ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की ताकत दी, और उसी का इस्तेमाल कर उन्होंने दोनों देशों को संघर्ष रोकने पर मजबूर किया। अमेरिका पहले भी इस सीमा विवाद में दखल देता रहा है और जुलाई में जब दोनों देशों के बीच पाँच दिनों तक गोलीबारी हुई थी, तब भी उसने एक अस्थायी युद्ध-विराम करवाया था। दर्जनों सैनिक और नागरिक तब मारे गए थे। यह युद्ध-विराम पिछले महीने मलयेशिया में हुए आसियान सम्मेलन के दौरान फिर से विस्तार के साथ लागू किया गया था।
विज्ञापन
ताजा तनाव में एक नागरिक की मौत
इस हफ्ते फिर हालात तनावपूर्ण हो गए, जब कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने बताया कि सीमा पर गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हुई और तीन लोग घायल हुए। कंबोडिया का आरोप है कि थाई सैनिकों ने बंतेय मेन्चे प्रांत के प्रेई चान गांव में रहने वाले नागरिकों पर गोली चलाई। थाई सेना ने यह दावा किया कि गोलीबारी की शुरुआत कंबोडियाई सैनिकों ने की, जिन्होंने थाईलैंड के सा काओ प्रांत की ओर फायरिंग की। थाईलैंड ने अपने यहां किसी हताहत की पुष्टि नहीं की।
यह भी पढ़ें - US: ट्रंप प्रशासन को सैन फ्रांसिस्को जज ने दिया झटका, कैलिफोर्निया विवि की फंडिंग तुरंत रोकने से अदालत ने रोका
100 साल पुराना नक्शा - विवाद की जड़
थाईलैंड और कंबोडिया का दुश्मनी और सीमा विवाद कोई नया मुद्दा नहीं है। दोनों देश सदियों पहले भी आपस में युद्ध कर चुके हैं। वर्तमान विवाद 1907 के एक नक्शे पर आधारित है, जो फ्रांसीसी शासनकाल में बनाया गया था। थाईलैंड का कहना है कि नक्शा सही नहीं है, जबकि कंबोडिया उसी को आधार मानता है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा संघर्ष-विराम केवल हिंसा रोकता है, लेकिन सीमा तय करने जैसे मूल मुद्दों का समाधान अभी भी बाकी है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है दोनों देश शांति बनाए रखेंगे, लेकिन भविष्य अनिश्चित है।