{"_id":"6a512f2aa858c8777a0f7641","slug":"trump-says-he-has-left-instructions-to-strike-iran-if-he-is-assassinated-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Iran War: 'इतनी मिसाइलें मारेंगे कि पूरा ईरान तबाह कर देंगे', ट्रंप ने ईरान को दी धमकी में क्या-क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran War: 'इतनी मिसाइलें मारेंगे कि पूरा ईरान तबाह कर देंगे', ट्रंप ने ईरान को दी धमकी में क्या-क्या कहा?
Sat, 11 Jul 2026 10:18 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:18 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी हत्या की आशंका जताई है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं और तेहरान को भारी बमबारी का सामना करना पड़ेगा। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में कामयाब होता है, तो अमेरिका बड़े पैमाने पर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को द न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा, मैं काफी लंबे समय से उनकी सूची में हूं। हम इस स्थिति से निपट रहे हैं। ट्रंप ने ये भी कहा कि एक हजार मिसाइलें तैनात हैं और अगर उनकी हत्या हुई तो ये इन्हें दाग दिया जाएगा।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में दी ईरान को तबाही की धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को पूरी तरह से तबाह करने धमकी दी है। सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, 'अगर ईरान की सरकार ने अपनी उस धमकी पर अमल किया - जिसमें उसने अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति (यानी मुझ पर!) जानलेवा हमला करने या हत्या करने की बात कही है, तो ईरान पर 1000 मिसाइलें दागी जाने के लिए तैयार हैं। और इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। इसके लिए आदेश दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार और सक्षम है कि वह एक साल तक ईरान पर हमले जारी रखे और ईरान के हर इलाके को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर दे - अल्लाह आपका भला करें!'
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
इससे पहले न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में भी ट्रंप ने ईरान को हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कहा, 'बस एक बात है, मैंने निर्देश दे दिए हैं कि अगर मेरे साथ कुछ भी होता है, तो सचमुच उन पर ऐसे स्तर पर बमबारी की जाए, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी।' जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इस्राइल ने उनके साथ यह खुफिया जानकारी साझा की है कि ईरान उनकी हत्या का प्लान बना रहा है, तो उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं। इस्राइल से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।'
विज्ञापन
ईरान को लेकर ट्रंप ने क्या दावा किया?
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान कई वर्षों से उनकी हत्या करना चाहता है। उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से ईरान की मारने वालों की सूची में पहले नंबर पर हूं और यही जिंदगी है।
ये भी पढ़ें: US-Iran Tensions: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- बातचीत चाहता था ईरान, हम तैयार; लेकिन अब युद्धविराम खत्म

क्या पहले भी ट्रंप दे चुके हैं ऐसी चेतावनी?
फरवरी 2025 में भी ट्रंप ने इसी तरह कहा था कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है, तो उन्होंने जवाबी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कहा था, मैंने निर्देश दे दिए हैं कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो उनका पूरी तरह विनाश कर दिया जाएगा, कुछ भी नहीं बचेगा।
क्या ट्रंप को मारने की साजिश रच रहा ईरान?
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि इस्राइल की सरकार ने अमेरिका के साथ एक खुफिया सूचना साझा की है। इस सूचना के तहत ईरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश रच रहा है। अगर इस्राइल की इस खुफिया सूचना की पुष्टि होती है तो यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच पहले ही तनाव बढ़ा हुआ है और दोनों तरफ से एक दूसरे के ठिकानों पर हवाई हमले किए जा रहे हैं।