{"_id":"69ea9141bc318d9070063505","slug":"trump-say-he-won-t-be-rushed-to-end-war-as-iran-negotiations-drag-on-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप बोले- ईरान से जंग खत्म करने की जल्दबाजी नहीं, बातचीत जारी; परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप बोले- ईरान से जंग खत्म करने की जल्दबाजी नहीं, बातचीत जारी; परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर क्या कहा?
Fri, 24 Apr 2026 03:08 AM IST
Nirmal Kant
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।
Published by: Nirmal Kant
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:08 AM IST
सार
US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जारी वार्ता के चलते युद्ध समाप्त करने में वह कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे और किसी तय समय-सीमा में खुद को नहीं बांधेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि समझौता न होने पर दोबारा सैन्य कार्रवाई हो सकती है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ युद्ध खत्म करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे, क्योंकि ईरान के साथ चल रही बातचीत अभी भी लंबी खिंच रही है।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह खुद को किसी समय-सीमा में नहीं बांधना चाहते। उन्होंने कहा कि ईरान के नेतृत्व में 'अराजकता' की स्थिति है।
ट्रंप ने कहा कि शुरुआती चार हफ्तों में अमेरिका ने सैन्य रूप से बढ़त हासिल कर ली और अब केवल यह देखा जा रहा है कि कोई समझौता होता है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई फिर से की जाएगी।
विज्ञापन
युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना पर क्या कहा?
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह ईरान के खिलाफ परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर विचार नहीं कर रहे हैं और ऐसे हथियारों का उपयोग किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 'आरएसएस और भारत को लेकर अमेरिका में गलत धारणा', दत्तात्रेय होसबाले का बयान
होर्मुज में कार्रवाई तेज कर रही अमेरिकी सेना: ट्रंप
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में कार्रवाई तेज कर रही है और वहां बारूदी सुरंग हटाने का काम भी बढ़ाया गया है।
हिंद महासागर में एक और ईरानी टैंकर जब्त करने का दावा
इसी बीच, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने हिंद महासागर में तेल तस्करी से जुड़ा एक और ईरानी टैंकर जब्त किया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है। इससे पहले, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन मालवाहक जहाजों पर हमला किया था।
अमेरिका और ईरान के बीच यह तनाव इस अहम समुद्री मार्ग से तेल व्यापार को लगभग पूरी तरह से रोक चुका है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन