फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump said - G-7 leaders want the Russia-Ukraine war to end, he also had a serious discussion with Putin

US: 'जी-7 के नेता चाहते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त हो'; ट्रंप बोले- पुतिन के साथ भी उनकी गंभीर चर्चा हुई

Tue, 25 Feb 2025 02:01 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 25 Feb 2025 02:01 AM IST
सार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जी-7 के नेताओं से बातचीत के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि युद्ध समाप्त करने को लेकर उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी गंभीर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए यूरोपीय सैनिकों को भेजने में कोई समस्या नहीं दिखती।

विज्ञापन
Trump said - G-7 leaders want the Russia-Ukraine war to end, he also had a serious discussion with Putin
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ जी-7 के नेताओं से बात की है। ट्रंप ने कहा कि जी-7 के सभी नेता चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हो।

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जी-7 के नेताओं से बातचीत के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि युद्ध समाप्त करने को लेकर उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी गंभीर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए यूरोपीय सैनिकों को भेजने में कोई समस्या नहीं दिखती। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह जल्द ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलेंगे और दोनों देशों के बीच खनिज के क्षेत्र में समझौता होगा।
विज्ञापन


इस बीच, मैक्रों और ट्रंप की व्हाइट हाउस में यूक्रेन मुद्दे पर लंबी बातचीत हुई। व्हाइट हाउस से निकलने के बाद मैक्रों ने कहा कि ट्रंप ने उनका बहुत गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर हमारी लंबी बातचीत हुई। हमने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जी-7 के नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अमेरिका-यूक्रेन महत्वपूर्ण खनिज सौदे पर 'करीब' आ रहे 
इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन जल्द ही खनिज सौदे पर सहमत हो जाएंगे। यह समझौता अमेरिका को यूक्रेन के महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच प्रदान करेगा ताकि 2022 में युद्ध की शुरुआत के बाद से कीव को दिए गए 180 बिलियन डॉलर से अधिक अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने में मदद मिल सके। ट्रंप ने मैक्रों के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक की शुरुआत में संवाददाताओं से कहा कि ऐसा लग रहा है कि हम बहुत करीब आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जेलेंस्की संभावित रूप से इस सप्ताह या अगले सप्ताह सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए वाशिंगटन का दौरा कर सकते हैं।

हालाँकि, ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि इस सौदे में अमेरिकी सुरक्षा गारंटी शामिल होगी या नहीं। उन्होंने कहा कि यूरोप यह सुनिश्चित करने जा रहा है कि कुछ भी न हो।  वहीं, मैक्रों ने द्विपक्षीय बैठक की शुरुआत में कहा कि हमें ठोस शांति की गारंटी की आवश्यकता है। यह यूरोप के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण क्षण है।


ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका की यात्रा करने वाले मैक्रों पहले यूरोपीय राष्ट्राध्यक्ष हैं। इस सप्ताह के आखिर में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भी अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। यूरोपीय नेताओं की अमेरिका की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए ट्रंप यूक्रेन के प्रति कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि दोनों यूरोपीय नेता ट्रंप को यह समझाने का प्रयास करेंगे कि वह किसी भी हाल में रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कोई जल्दबाजी न दिखाएं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed