फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump said G-7 conference will not be held in his resort Trump National Doral Miami

चौतरफा घिरने पर ट्रंप बोले, उनके रिजॉर्ट में नहीं होगा जी-7 सम्मेलन

Mon, 21 Oct 2019 05:30 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Oct 2019 05:30 AM IST
सार

  • ट्रंप ने निजी रिजॉर्ट में जी-7 शिखर सम्मेलन का फैसला लिया वापस
  • अमेरिका राष्ट्रपति ने डेमोक्रेट सांसदों और मीडिया पर निकाला गुस्सा
  • डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने रोकने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था

विज्ञापन
Trump said G-7 conference will not be held in his resort Trump National Doral Miami
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

फ्लोरिडा स्थित अपने निजी रिजॉर्ट में जी-7 शिखर सम्मेलन कराने की घोषणा के बाद से ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विपक्ष के अलावा अपनी ही पार्टी के कुछ सांसदों के निशाने पर हैं। चौतरफा आलोचना और भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद बैकफुट पर आए ट्रंप को आखिरकार अपना यह फैसला वापस लेना पड़ा।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन उनके रिजॉर्ट ‘ट्रंप नेशनल डोरल’ में नहीं होगा। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने राष्ट्रपति की इस योजना को रोकने के लिए शुक्रवार को एक प्रस्ताव पेश किया था।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवैनी ने बताया कि अगले साल होने वाले जी-7 सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रपति के फ्लोरिडा स्थित निजी रिजॉट में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक सम्मेलन के लिए किसी दूसरी जगह का चयन किया जाएगा। हालांकि, ट्रंप ने इस विवाद के लिए विपक्ष और मीडिया को जमकर कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने लिखा, ‘मुझे लगा था कि मैं अपने रिजॉर्ट पर इसलिए बैठक करवाना चाहता था कि क्योंकि वो बड़ा और भव्य है, वहां के बॉलरूम और बैठक कक्ष विशाल हैं। मुझे लगा था कि मैं ट्रंप नेशनल डोराल का इस्तेमाल कर देश के लिए कुछ अच्छा कर रहा हूं। मगर हमेशा की तरह विद्वेष रखने वाला मीडिया और उनके डेमोक्रेट सहयोगी पागल हो गए।’

राष्ट्रपति पर निजी हित साधने का आरोप

बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रंप के ही रिजॉर्ट पर दुनिया के सात शक्तिशाली देशों के नेताओं की बैठक कराने का एलान किया था। इस फैसले की ये कहते हुए आलोचना हो रही थी कि ऐसा कर ट्रंप निजी हितों के लिए अपने दफ्तर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इसका खंडन किया था।



अमरीका के कई सांसदों ने भी इस पर एतराज किया था, जिसमें ट्रंप की अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के भी कुछ सांसद शामिल थे। जी-7 सम्मेलन को लेकर ट्रंप की इस घोषणा के बाद उन्हें चौतरफा आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। आलोचकों का कहना था कि ट्रंप का यह विचित्र कदम विदेशी और घरेलू आय संबंधी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed