फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump's Ukraine envoy postpones planned trip to Kyiv, top Ukrainian diplomat says

Ukraine: यूक्रेन के लिए ट्रंप की ओर से नियुक्त दूत का कीव दौरा रद्द, दोबारा तय होगी बैठक

Tue, 07 Jan 2025 11:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Jan 2025 11:38 PM IST
सार

Ukraine: यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने बताया कि उनके देश के लिए ट्रंप की ओर से नियुक्त विशेष दूत ने कीव का दौरा रद्द कर दिया है। यूक्रेनी अधिकारियों के साथ उनकी बैठकों को फिर से तय किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trump's Ukraine envoy postpones planned trip to Kyiv, top Ukrainian diplomat says
वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेन और रूस के लिए अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत का कीव दौरा रद्द हो गया है। लेकिन इसे बाद में फिर से तय किया जाएगा। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सिबिहा ने पत्रकारों से कहा, यूक्रेन के अधिकारियों से कीथ केलॉग की तय बैठकें बहुत महत्वपूर्ण हैं। केलॉग एख सेवानिवृत्त जनरल हैं और ट्रंप के रक्षा मामलों के प्रमुख सलाहकार रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे भरोसा है कि यह बैठक अपने समय पर होगी। हम इसकी योजना बनाने और इसे अधिक सार्थक बनाने के लिए संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप के 20 जनवरी को व्हाइट हाउस लौटने से रूस-यूक्रेन युद्ध और उसके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। यूक्रेन पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिकी की सैन्य मदद पर निर्भर है। लेकिन ट्रंप बाइडन प्रशासन में यूक्रेन पर खर्च किए गए अरबों डॉलर की आलोचना कर चुके हैं। ट्रंप ने यह भी कहा था कि राष्ट्रपति बनते ही वह चौबीस घंटे में इस युद्ध को खत्म कर सकते हैं। हालांकि, उन्होने यह नहीं बताया कि वह ऐसा कैसे करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यूक्रेनी अधिकारी ट्रंप को कीव के पक्ष में बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप की सराहना की थी और कहा था कि अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति के अप्रत्याशित फैसले यूक्रेन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 

दोनों देशों के बीच युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध के कारण उनके संसाधन खत्म हो रहे हैं। सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि यूक्रेन के लिए संघर्ष कहीं अधिक कठिन है। यूक्रेनी सेना जो पहले से ही कमजोर है, वह खासकर पूर्वी इलाकों में संघर्ष कर रही है। 


यूक्रेनी सेना रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में पांच महीने की घुसपैठ से यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि रूस भी कमजोर स्थिति में है। यूक्रेनी सेना अब भी अपनी कमजोर रक्षा लाइन पर कड़ी मेहनत कर रही है, खासकर कुराखोव शहर में। इस शङर में रूसी सैनिकों ने हाल ही में लंबी लड़ाई के बाद आगे बढ़ने की कोशिश की है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि उसने कुराखोव को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed