फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump's son-in-law had talked on a secretive system from Russia: American Media

ट्रंप के दामाद ने की थी रूस से गोपनीय सिस्टम पर बात: अमरीकी मीडिया

Thu, 20 Jul 2017 04:12 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Thu, 20 Jul 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Trump's son-in-law had talked on a secretive system from Russia: American Media
ट्रंप जूनियर, जैरेड कशनर और ट्रंप के कैंपेन मैनेजर
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बड़े बेटे, उनके दामाद और पूर्व कैंपेन मैनेजर की सीनेट कमेटी के सामने पेशी होगी जहाँ वो अपना बयान दर्ज कराएंगे। यह कमेटी 2016 में अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच कर रही है। ट्रंप के बड़े बेटे डोनल्ड ट्रंप जूनियर, दामाद जैरेड कशनर और कैंपेन मैनेजर पॉल मैनफोर्ट रूसी अधिकारियों से संबध रखने के मामले में संदिग्ध हैं। हालांकि ट्रंप और उनके सहयोगियों ने रूस से किसी भी तरह के संबंधों से इनकार किया है।
विज्ञापन



इस बीच ट्रंप ने कहा है कि अगर उन्हें पता होता कि जेफ़ सेशन इस जांच के ख़ुद को अलग कर लेंगे को तो उन्हें (सेशन को) अटॉर्नी जनरल ही नियुक्त नहीं करते। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ''अटॉर्नी जनरल का फ़ैसला बिल्कुल अनुचित था। सेशन को इस जांच से खुद को अलग नहीं करना चाहिए था। अगर उन्हें खुद को अलग करना था। तो अटॉर्नी जनरल की ज़िम्मेदारी संभालने से पहले बताना चाहिए था। ऐसे में मैं किसी और को यहां लाता।''
विज्ञापन




सेशन ने ख़ुद को अमरीकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप से जुड़ी जांच से मार्च महीने में अलग कर लिया था. ट्रंप के इस हालिया बयान पर जेफ़ सेशन ने कुछ भी टिप्पणी नहीं की है। इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जर्मनी के जी20 शिखर वार्ता में एक डिनर पर 15 मिनट तक बात हई थी। ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच ख़ुशनुमा माहौल में बातचीत हुई थी। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने पुतिन से बच्चों को गोद लेने के बारे में भी बात की थी। रूस ने अमरीकियों द्वारा रूसी अनाथ बच्चों को गोद लेने पर पाबंदी लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को सीनेट जु़डिशरी कमेटी ने कहा कि ट्रंप जूनियर और मैनफोर्ट को 26 जुलाई की एक सुनवाई में बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। वहीं कशनर को खुफिया एजेंसी के सवालों का जवाब बंद कमरे के भीतर 24 जुलाई को देना है। पिछले साल ये सभी एक रूसी वकील के साथ बैठक में शामिल हुए थे जिसमें हिलरी क्लिंटन को नुक़सान पहुंचाने की बात कही गई थी। हिलरी क्लिंटन राष्ट्रपति चुनाव में ट्रप की प्रतिद्वंद्वी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed