फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump responds to Elon Musk's criticism of tax cut and spending bill News In Hindi

US: 'टैक्स कटौती के बिल से सब्सिडी ही नहीं, होगा और बड़ा नुकसान', डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को दी बड़ी चेतावनी

Tue, 01 Jul 2025 07:23 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 07:23 PM IST
सार

ट्रंप ने एलन मस्क को चेतावनी दी कि टैक्स छूट और खर्चों में कटौती वाला नया कानून पास हुआ तो उन्हें इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सब्सिडी से कहीं अधिक घाटा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) को एलन पर छोड़ना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Trump responds to Elon Musk's criticism of tax cut and spending bill News In Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) और टैक्स को लेकर एक बार फिर अरबपति कारोबारी एलन मस्क को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर टैक्स छूट और सरकारी खर्चों में कटौती से जुड़ा नया कानून पास होता है, तो मस्क को इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी से कहीं ज्यादा नुकसान हो सकता है। व्हाइट हाउस से फ्लोरिडा रवाना होते समय ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमें डीओजीई को एलन पर छोड़ना पड़ सकता है। ट्रंप ने कहा कि डीओजीई वो राक्षस है जो शायद एलन को वापस जाकर खा सकता है।

विज्ञापन

बता दें कि यहां राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) की बात कर रहे थे, जिसे ट्रंप प्रशासन ने सरकारी खर्चों में कटौती और कामकाज की दक्षता बढ़ाने के लिए बनाया था। ट्रंप ने खुद एलन मस्क को डीओजीई का प्रमुख नियुक्त किया था ताकि सरकारी खर्चों में कटौती की जा सके।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: छठे दिन में प्रवेश कर गई भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की वार्ता, बढ़ाई गई अधिकारियों के प्रवास की अवधि
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क को मिलते हैं अरबों डॉलर के सरकारी फायदे
अमेरिका में एलन मस्क की कंपनियां टेस्ला (इलेक्ट्रिक वाहन) और स्पेसएक्स (अंतरिक्ष क्षेत्र) अमेरिका सरकार से बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट और वित्तीय लाभ प्राप्त करती रही हैं। ट्रंप के मुताबिक, अगर नया बिल कानून बना तो मस्क की कंपनियों को मिलने वाली कई सरकारी सब्सिडियां और फायदे खत्म हो सकते हैं।

कौन से नए और बड़े बिल की बात कर थे ट्रंप
गौरतलब है कि जिस बिल की ट्रंप बात कर रहे हैं, उसमें सरकार की टैक्स छूट को सीमित करने और बड़े पैमाने पर सरकारी खर्चों में कटौती का प्रस्ताव है। इसका असर उन कंपनियों पर ज्यादा होगा जो सरकारी सहयोग पर निर्भर हैं, जैसे कि मस्क की कंपनियां।

जोहरान ममदानी पर भी बोले ट्रंप
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के डेमोक्रेट नेता जोहरान ममदानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ममदानी को कम्युनिस्ट कहा और चेताया कि हमें कम्युनिस्ट नहीं चाहिए। ट्रंप ने कहा कि  अमेरिका को ऐसे नेताओं से दूर रहना चाहिए। बता दें कि 33 वर्षीय जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के सदस्य और एक डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट हैं। 

ये भी पढ़ें:- Jaishankar: 'भारत-अमेरिका संबंधों को चीन की नजर से देखना बेहद भ्रामक', विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो टूक
 
ट्रंप को क्यों है आपत्ति?
ट्रंप ने ममदानी के उस वादे पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने सरकारी सुपरमार्केट खोलने की बात की है। उन्होंने कहा कि अगर न्यूयॉर्क के लोग ममदानी को मेयर चुनते हैं, तो मैं कहूंगा कि वे पागल हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed