फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump rejected speculations about his health, said- I was active, targeted Biden

Donald Trump: ट्रंप ने खारिज की अपनी सेहत को लेकर लग रहीं अटकलें, कहा- यह फर्जी खबरें, मैं बहुत सक्रिय था

Wed, 03 Sep 2025 01:53 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Wed, 03 Sep 2025 01:53 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गिरती सेहत को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही थी। सोशल मीडिया पर तो ट्रंप की स्वास्थ्य को लेकर काफी कुछ लिखा जा रहा था। इन चर्चाओं को ट्रंप ने विराम दे दिया। उन्होंने सेहत को लग रहीं अटकलों को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
Trump rejected speculations about his health, said- I was active, targeted Biden
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर लगाई जा रहीं अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह फर्जी खबरें हैं। मैं पूरे सप्ताह में काफी सक्रिय था। व्हाइट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान जब उनसे सेहत और जनता से दूर रहने पर सवाल किया तो उन्होंने यह जवाब दिया। 
विज्ञापन

ट्रंप से व्हाइट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में उड़ रही अफवाहों के बारे में पूछा गया। उनसे पूछा गया कि आपको सप्ताहांत में कैसे पता चला कि आप मर चुके हैं? क्या आपने यह देखा? इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि मैंने सोशल मीडिया पर ऐसा नहीं देखा। यह फर्जी खबर है। मैं सप्ताह के अंत में बेहद सक्रिय था।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि लोग यह सोच रहे हैं कि क्या उनकी मृत्यु हो गई है, लेकिन उन्होंने सुना है कि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि वे पूछ रहे थे, जैसे: क्या वह ठीक हैं? वह कैसा महसूस कर रहे हैं? क्या गड़बड़ है? ट्रंप ने बताया कि जब वे सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने कुछ इंटरव्यू दिए थे और साथ ही अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर भी पोस्ट कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने ऐसे दी थी प्रतिक्रिया
इससे पहले ट्रंप की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों के बीच ट्रंप समर्थक डीसी ड्रेनो ने एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'जो बाइडन कई-कई दिन सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखते थे, लेकिन मीडिया कहता था कि वे तेज और अपने खेल में माहिर हैं। जबकि वे डायपर पहने और झपकी लेते रहते थे। राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी इतिहास में किसी भी अन्य राष्ट्रपति की तुलना में सार्वजनिक कार्यों में अधिक समय बिताते हैं और अगर वे 24 घंटे के लिए गायब हो जाते हैं तो मीडिया भड़क उठता है। यह हास्यास्पद और दोहरा मापदंड है।' इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने लिखा कि 'मैंने कभी भी अपने जीवन में इससे बेहतर महसूस नहीं किया।'

ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया पर चला ट्रेंड- ट्रंप इज डेड
दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप की कुछ तस्वीरें सामने आई, जिनमें ट्रंप के हाथ पर कुछ निशान दिखाई दे रहे थे, जो चोट जैसे लग रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सोशल मीडिया पर ट्रंप इज डेड ट्रेंड करने लगा। हालांकि अफवाहों के बाद व्हाइट हाउस को बयान जारी करना पड़ा और उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति नसों से संबंधित एक बीमारी से पीड़ित हैं और हाथों पर दिखाई दिए निशान भी उसी से संबंधित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed