फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump-Putin talks: Limited peace deal agreed, Russia will not attack Ukraine's power plants for 30 days

ट्रंप-पुतिन वार्ता: सीमित शांति समझौते पर सहमति, 30 दिनों तक यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा रूस

Wed, 19 Mar 2025 01:14 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 01:14 AM IST
सार

कल दोनों नेताओं के बीच फोन पर दो घंटे से अधिक समय तक हुई बातचीत में बनी सहमति को व्हाइट हाउस ने शांति की दिशा में पहला कदम बताया। साथ ही उम्मीद जताई कि इससे काला सागर में समुद्री युद्ध विराम हो जाएगा और लड़ाई पूरी तरह से और स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगी। 

विज्ञापन
Trump-Putin talks: Limited peace deal agreed, Russia will not attack Ukraine's power plants for 30 days
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद रूस ने एलान किया है कि वह अगले 30 दिनों तक यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा। बातचीत के दौरान पुतिन कहा कि संघर्ष का समाधान व्यापक, टिकाऊ और दीर्घकालिक होना चाहिए, जिसमें रूस के अपने सुरक्षा हितों और युद्ध के मूल कारणों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

 

बता दें कि मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच फोन पर दो घंटे से अधिक समय तक हुई बातचीत में बनी सहमति को व्हाइट हाउस ने शांति की दिशा में पहला कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे काला सागर में समुद्री युद्ध विराम हो जाएगा और लड़ाई पूरी तरह से और स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगी। व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि व्यापक शांति योजना की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से वार्ता तुरंत शुरू होगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यूक्रेन इस चरणबद्ध युद्ध विराम की योजना पर सहमत है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza Airstrikes: 400+ मौतों के बाद इस्राइली PM नेतन्याहू बोले- बंधकों की आजादी के लिए अहम, अभी तो बस शुरुआत...

क्रेमलिन ने जारी किया बयान
वहीं, रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि बातचीत के दौरान पुतिन ने संघर्ष विराम की निगरानी करने और यूक्रेन की ओर से अधिक सैनिकों को जुटाने और खुद को फिर से हथियारबंद करने के लिए इसका इस्तेमाल करने से रोकने के बारे में भी अहम बिंदु उठाए। क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन ने ट्रंप से यूक्रेन को विदेशी सैन्य और खुफिया सहायता बंद करने का भी आह्वान किया है।



ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा से अमेरिका को फायदा
अमेरिका ने पहले रूस और यूक्रेन के बीच 30 दिनों के लिए संपूर्ण युद्ध विराम का प्रस्ताव दिया था। इस पर यूक्रेन पिछले हफ्ते ही अपनी सहमति जता दी थी। लेकिन पुतिन के साथ बातचीत के बाद क्रेमलिन और व्हाइट हाउस की तरफ से सिर्फ ऊर्जा संयंत्रों और बुनियादी ढाचें पर हमला रोकने की बात कही गई है।

यूक्रेन से अमेरिका को फायदा, समझिए कैसे..
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा से अमेरिका को फायदा है। अमेरिका यूक्रेन के साथ खनिजों उत्कनन पर समझौते के लिए बातचीत कर रहा है। खनिज के प्रसंस्करण के लिए अमेरिका को बिजली की जरूरत होगी। इसलिए उसकी सबसे बड़ी चिंता यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों को लेकर है। रूस ने फरवरी 2022 में अपने आक्रमण के बाद से यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड को बार-बार नुकसान पहुंचाया है। इससे यूक्रेन की बिजली आपूर्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके जवाब में यूक्रेन ने भी रूसी तेल रिफाइनरियों पर जबरदस्त हवाई हमले किए हैं।

ये भी पढ़ें:- Gaza Israel Airstrike: गाजा में इस्राइली हमले पर राजदूत अजार बोले- हमास कूटनीतिक रास्ता अपनाए या भुगते अंजाम

कई अन्य मुद्दों पर हुई वार्ता
क्रेमलिन ने बताया कि दोनों नेताओं ने कैदियों की अदला-बदली और समुद्री सुरक्षा के बारे में बात की। पुतिन ने ट्रंप के प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। दोनों नेताओं ने अमेरिका-रूस संबंधों को सामान्य बनाने में रुचि व्यक्त की, वैश्विक सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और यहां तक कि हॉकी मैचों जैसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

ये भी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed