फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump nominated Republican MP John Ratcliffe as intelligence chief

ट्रंप ने खुफिया प्रमुख के तौर पर रिपब्लिकन सांसद जॉन रैटक्लिफ को किया नामित

Sat, 29 Feb 2020 01:10 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 29 Feb 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Trump nominated Republican MP John Ratcliffe as intelligence chief
Donald trump - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसद जॉन रैटक्लिफ को शुक्रवार को अपना खुफिया प्रमुख नामित करने की घोषणा की। इस अहम पद को लेकर नया विवाद पैदा हो गया है। स्थायी खुफिया प्रमुख का पद महीनों से खाली पड़ा है।

विज्ञापन


ट्रंप के 53 वर्षीय रैटक्लिफ को गत वर्ष जुलाई में डैन कोट्स के इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय खुफिया निदेशक नामित किया गया था लेकिन डेमोक्रेट्स की कड़ी आलोचना और प्रभावशाली रिपब्लिकन सांसदों की ठंडी प्रतिक्रिया के बाद उनका नाम वापस ले लिया गया।
विज्ञापन


ट्रंप ने फिर आतंकवाद निरोधक विशेषज्ञ जोसेफ मैकगुरे को कार्यकारी निदेशक नामित किया। एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने कांग्रेस को बताया कि रूस ट्रंप को चुनाव जीताने के लिए फिर से समर्थन कर रहा है। इसके बाद मैकगुरे को 20 फरवरी को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक अन्य रिचर्ड ग्रेनेल को दो सप्ताह पहले नियुक्त किया लेकिन जर्मनी के पूर्व राजदूत के पास कोई प्रासंगिक अनुभव नहीं है।

कुछ खुफिया विशेषज्ञ ट्रंप के ताजा नामांकन को एक चाल के तौर पर देखते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो कि ग्रेनेल इस पद पर टिके रहे।

टेक्सास विश्वविद्यालय के सुरक्षा कानून प्रोफेसर स्टीव व्लादेक ने कहा कि रैटक्लिफ के नामांकन को खारिज किए जाने या वापस लिए जाने के बाद रिचर्ड ग्रेनेल 11 मार्च के बाद तक तथा 210 और दिनों के लिए कार्यकारी डीएनआई के पद पर रह सकेंगे।


रैटक्लिफ ट्रंप का मुखरता से बचाव करते रहे हैं। वे कई बार फॉक्स न्यूज पर आकर खुफिया समुदाय के इस निष्कर्ष को खारिज कर चुके हैं कि रूस ने 2016 में ट्रंप के राष्ट्रपति पद के अभियान में हस्तक्षेप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed