फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump names nominees to take over commands in the Middle East and Africa News In Hindi

US: ट्रंप ने मिडिल ईस्ट की कमान एडमिरल कूपर को दी, अफ्रीकी कमांड की जिम्मेदारी एयर फोर्स जनरल एंडरसन को सौंपी

Thu, 05 Jun 2025 06:09 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 06:09 AM IST
सार

ट्रंप ने मिडिल ईस्ट कमांडर के लिए नौसेना एडमिरल ब्रैड कूपर, अफ्रीका कमांड के लिए पहले एयर फोर्स जनरल डैगविन एंडरसन को नामित किया। कूपर के पास गहरा क्षेत्रीय अनुभव, एंडरसन अफ्रीका में अमेरिकी मिशन की नई दिशा देंगे।

विज्ञापन
Trump names nominees to take over commands in the Middle East and Africa News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशासन ने मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में अमेरिकी सेनाओं की कमान के लिए किए बड़े नामांकन किए हैं। इस आधार पर मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेनाओं की कमान संभालने के लिए वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर को नामित किया है। अगर उनकी नियुक्ति पक्की होती है, तो यह दूसरी बार होगा जब नौसेना के किसी अधिकारी को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ट्रंप ने अफ्रीका में अमेरिकी सैन्य कमान (यूएस अफ्रीका कमांड ) की जिम्मेदारी लेने के लिए एयर फोर्स लेफ्टिनेंट जनरल डैगविन एंडरसन को भी नामित किया है। 

विज्ञापन


मामले में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि ट्रंप ने अफ्रीका में अमेरिकी सैन्य कमान (यूएस अफ्रीका कमांड ) की जिम्मेदारी लेने के लिए एयर फोर्स लेफ्टिनेंट जनरल डैगविन एंडरसन को भी नामित किया है। अगर एंडरसन की नियुक्ति होती है, तो वह इस पद को संभालने वाले पहले एयर फोर्स अधिकारी होंगे।

विज्ञापन

ब्रैड कूपर का अनुभव और पृष्ठभूमि
कूपर फिलहाल सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के डिप्टी कमांडर हैं और मिडिल ईस्ट में काम करने का उन्हें लंबा अनुभव है। उन्होंने इससे पहले करीब तीन साल तक बहरीन में अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट का नेतृत्व किया। वहां उन्होंने बिना चालक दल वाले और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित मिशन भी शुरू किए। उन्होंने यमन में ईरान समर्थित हौती विद्रोहियों के खिलाफ नौसैनिक अभियानों का भी नेतृत्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- विश्व पर्यावरण दिवस: आपदा के कारण घर छोड़ने वालों में तीसरी बड़ी आबादी भारतीय; 3.2 करोड़ लोग हुए विस्थापित

महत्वपूर्ण भूमिका में बदलाव
CENTCOM अमेरिका की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य कमानों में से एक है, जो मध्य एशिया, दक्षिण एशिया और पूर्वोत्तर अफ्रीका के 21 देशों में अमेरिकी सैन्य ऑपरेशनों की निगरानी करती है। वर्तमान प्रमुख जनरल एरिक कुरिल्ला रिटायर होने वाले हैं। इससे पहले अधिकांश बार यह पद आर्मी या मरीन जनरल्स के पास रहा है।

डैगविन एंडरसन की पृष्ठभूमि
एंडरसन एयर फोर्स के अनुभवी पायलट हैं, जिन्होंने KC-135 टैंकर, C-130 ट्रांसपोर्ट और U-28A जैसे विशेष विमानों को उड़ाया है। उन्होंने 3,400 से अधिक घंटे की उड़ान भरी है, जिसमें 738 घंटे कॉम्बैट मिशन शामिल हैं। वे फिलहाल जॉइंट स्टाफ में डाइरेक्टर के पद पर हैं। उन्होंने पहले अफ्रीका में स्पेशल ऑपरेशन कमान भी संभाली थी।

ये भी पढ़ें:-Pakistan: बांग्लादेश-पाकिस्तान पर भारी पड़ी आर्थिक तंगी, महंगाई व टैक्स से हज 2025 की यात्रा हो रही मुश्किल

अफ्रीका कमान की भूमिका
गौरतलब है कि यूएस अफ्रीका कमांड की स्थापना 2007 में हुई थी और यह पूरे अफ्रीकी महाद्वीप को कवर करती है। इसका मुख्य काम आतंकवाद से लड़ने और स्थानीय सेनाओं को प्रशिक्षित करने पर केंद्रित है। इन दोनों नामांकनों से अमेरिका की सैन्य रणनीति में नई दिशा और संतुलन लाने की उम्मीद की जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब गाजा युद्ध और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर वैश्विक हलचल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed