{"_id":"66a946478274ec82c002f16d","slug":"trump-is-the-biggest-threat-to-health-welfare-and-social-security-programmes-says-harris-campaign-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'ट्रंप स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए सबसे बड़ा खतरा', हैरिस के प्रचार अभियान का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'ट्रंप स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए सबसे बड़ा खतरा', हैरिस के प्रचार अभियान का आरोप
Wed, 31 Jul 2024 01:30 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:30 AM IST
सार
US: उप रष्ट्रपति कमला हैरिस के प्रचार अभियान ने कहा कि (पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप स्वास्थ्य, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। जब भी वह पद पर रहे, उन्होंने हर साल सामाजिक सुरक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में खर्च में कटौती करने की कोशिश की।
विज्ञापन
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में इस साल पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। उससे पहले सियासी दलों के नेताओं के हमले तेज हो गए हैं। उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के प्रचार अभियान ने मंगलवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वास्थ्य, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
हैरिस के प्रचार अभियान ने एक बयान में कहा, "ट्रंप के दूसरे कार्यकाल से कम और मध्यम आय वाले अमेरिकियों को गुवात्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध कराने में करीब 60 वर्षों की प्रगति पर पानी फिर जाएगा।" प्रचार अभियान के प्रवक्ता अम्मार मूसा ने कहा, "ट्रंप स्वास्थ्य, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। जब भी वह पद पर रहे, उन्होंने हर साल सामाजिक सुरक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में खर्च में कटौती करने की कोशिश की।" उन्होंने कहा, "इस दौड़ में केवल एक एक ही उम्मीदवार हैं, वह हैं-कमला हैरिस, जो उस लाभकारी पहल की सुरक्षा और विस्तार करेंगी जिस पर लाखों अमेरिकी भरोसा करते हैं।
विज्ञापन
अभियान ने कहा, "ट्रंप और उनके प्रोजेक्ट-2025 के सहयोगी इन पहलों को खत्म करने के लिए अपनी ताकत लगाएंगे, क्योंकि उन्होंने बाहर आकर ये बात कही है।" प्रोजेक्ट 2025 करीब 900 पन्नों का एक दस्तावेज है। यह अमेरिका के भविष्य के लिए ट्रंप का खाका है।
विज्ञापन
बयान में आरोप लगाया गया, "ट्रंप जब कार्यालय में थे, तब उन्होंने हर साल सामाजिक सुरक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कटौती का प्रस्ताव रखा। उन्होंने पहले से मौजूद किफायती देखभाल अधिनियम (एसीए) को रद्द करने की कोशिश की।" हैरिस के प्रचार अभियान ने कहा, उनका (डोनाल्ड ट्रंप) प्रोजेक्ट 2025 एसीए को खत्म करने का आह्वान करता है, जो पहले से मौजूद स्थिति के साथ दस करोड़ अमेरिकियों की सुरक्षा को खत्म कर देगा।
डेमोक्रेटिक पार्टी 19 से 22 अगस्त तक शिकागों में अपना राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगी। 21 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस की दौड़ से पीछे हटने का फैसला किया था। उन्होंने आगामी आम चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार के रूप में हैरिस का समर्थन किया था।