फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump demands removal of his portrait in Colorado Capitol, claims it was 'distorted'

US: कोलोराडो स्टेट कैपिटल से डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर को हटाने का फैसला, राष्ट्रपति ने जताई थी आपत्ति

Tue, 25 Mar 2025 02:21 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेनवर (अमेरिका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेनवर (अमेरिका) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Mar 2025 02:21 AM IST
सार

US: कोलोराडो स्टेट कैपिटल में लगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर हटाई जाएगी। ट्रंप ने दावा किया था कि इसे जानबूझकर बिगाड़ा गया है। रिपब्लिकन नेताओं के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया। यह तस्वीर 2019 में बनी थी, जिसे सारा बोर्डमैन ने बनाया था।

विज्ञापन
Trump demands removal of his portrait in Colorado Capitol, claims it was 'distorted'
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कोलोराडो स्टेट कैपिटल में लगी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर (पोर्ट्रेट) को हटाया जाएगा। यह फैसला ट्रंप के उस दावे के बाद लिया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी तस्वीर को जानबूझकर बिगाड़ा गया है। राज्य के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राज्य के विधानमंडल में डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने सोमवार को बयान जारी किया और कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं के अनुरोध पर यह तस्वीर हटाई जा रही है। बयान में कहा गया, अगर रिपब्लिकन पार्टी के नेता यह तय करने में समय और पैसा खर्च करना चाहते हैं कि कोलोराडो कैपिटल में ट्रंप की कौन सी तस्वीर लगे, तो यह उनकी मर्जी है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने कोलोराडो स्टेट कैपिटल में लगी अपनी तस्वीर को हटाने की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि उनकी तस्वीर जानबूझकर गलत तरीके से बनाई गई और उन्हें इस बारे में कई शिकायतें मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन सी तस्वीर हटाई जा रही है
तस्वीर को राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान बनाया गया था और 2019 में इसका अनावरण हुआ था। इसको बनाने के लिए रिपब्लिकन पार्टी के कोलोराडो के नेताओं ने 'गो फंड मी' अभियान चलाकर 10 हजार डॉलर से अधिक की राशि जुटाई थी। यह तस्वीर सारा बोर्डमैन ने बनाई थी। इससे पहले वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तस्वीर भी बना चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें : Turkiye: इमामोग्लू को जेल भेजे जाने के खिलाफ प्रदर्शन तेज, कई पत्रकारों को घरों से किया गया गिरफ्तार

अपनी प्रतिभा खो चुकीं कलाकार: डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने ओबामा की तस्वीर की तारीफ करते हुए कहा था कि वह शानदार दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि कलाकार उम्र बढ़ने के साथ ही अपनी प्रतिभा खो चुकी हैं। रविवार को अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रूथ सोशल' पर ट्रंप ने कहा था कि कोलोराडो कैपिटल में लगी तस्वीर से अच्छा है कि वहां कोई तस्वीर न हो। ट्रंप ने लिखा था, 'कोई भी अपनी खराब तस्वीर या पेंटिंग पसंद नहीं करता, लेकिन कोलोराडो स्टेट कैपिटल में गवर्नर द्वारा अन्य राष्ट्रपतियों के साथ लगाई गई मेरी तस्वीर को जानबूझकर इतना बिगाड़ दिया गया, जैसा शायद मैंने पहले कभी नहीं देखा।'  ये तस्वीरें कोलोराडो के गवर्नर कार्यालय नहीं, बल्कि कोलोराडो बिल्डिंग एडवाइजरी कमेटी के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। 

तस्वीर को लेकर ट्रंप के समर्थकों ने क्या कहा
व्योमिंग से आए एरॉन होवे ने सोमवार को कोलोराडो स्टेट कैपिटल में ट्रंप के तस्वीर के सामने खड़े होकर अपने फोन से राष्ट्रपति की तस्वीर देखी, फिर वापस तस्वीर की ओर नजर डाली। ट्रंप को वोट देने वाले होवे ने तस्वीर को लेकर कहा, सच कहूं तो वह थोड़ा मोटे लग रहे हैं,लेकिन यह उतना भी बुरा नही है, जितना मैं बना सकता था। मुझे कलाकार के बारे में कुछ नहीं पता। इस तस्वीर को लोग अलग-अलग नजरिए से देख सकते हैं। 


ये भी पढ़ें : Gaza Crisis: इस्राइल पर यूएन ने लगाए गंभीर आरोप, हमले में कर्मचारी की मौत के बाद कहा- गाजा में कम करेंगे स्टाफ

अर्कांसस से ट्रंप के समर्थक केली विलियमसन (18 वर्षीय) ने उस तस्वीर के साथ एक तस्वीर खिंचवाई। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह उन्हीं तरह दिखती है। शायद यह बाकी सभी तस्वीर से थोड़ा ज्यादा स्मूथ है। मुझे तो यह ठीक लगती है। 

इससे पहले, गवर्नर के प्रवक्ता शेल्बी वीमन ने एक बयान में कहा था कि गवर्नर यह जानकर हैरान हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे कोलोराडो स्टेट कैपिटल और इसकी कलाकृतियों के इतने बड़े प्रशंसक हैं। वीमन ने आगे कहा, हम राष्ट्रपति और सभी लोगों की हमारी कैपिटल बिल्डिंग में रुचि रखने की सराहना करते हैं और हमेशा अपने आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के अवसरों की तलाश में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed