व्हाइट हाउस की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप सबसे आगे चल रहे हैं। पार्टी ने अपने सभी सदस्यों और नेताओं से आग्रह किया है कि वे 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति के साथ एकजुटता दिखाएं। इस बीच, प्रतिद्वंद्वी भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली ने कहा कि ट्रंप नामांकन से अपनी दादागिरी नहीं चला सकते।
2 of 6
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
आयोवा कॉकस में मिली थी ट्रंप को एकतरफा जीत
इस महीने की शुरुआत में आयोवा कॉकस में ट्रंप को धमाकेदार जीत मिली थी। इस शुरुआती चुनाव प्रक्रिया में पूर्व राष्ट्रपति को एकतरफा जीत मिली थी। जबकि निक्की हेली दूसरे नंबर पर रही। वहीं, अयोवा के परिणाम सामने आने के बाद उद्यमी से राजनेता बने भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी और फ्लोरिडा का गवर्नर ने रॉन डेसैंटिस ने पीछे हटने का एलान किया। उन्होंने भी ट्रंप को समर्थन देने की घोषणा की थी। आयोवा कॉकस उस लंबी प्रक्रिया की शुरुआत मानी जाती है। जिसके तहत रिपब्लिकन और डेमोक्रेट राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन करते हैं।
3 of 6
निक्की हेली।
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण कैरोलिना में होगा अगला प्राथमिक चुनाव
आयोवा के परिणामों के बाद निक्की पर दौड़ से पीछे हटने का दबाव बढ़ रहा है। ट्रंप ने भी उनसे दौड़ से पीछे हटने के लिए कहा है। हालांकि, दक्षिण कैरोलिना से दो बार गवर्नर रह चुकीं निक्की ने पीछे हटने से इनकार कर दिया है। अगला प्राथमिक चुनाव अगले महीने के अंत में दक्षिण कैरोलिना में ही आयोजित होना है।
4 of 6
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : सोशल मीडिया
'अभिजात वर्ग ने हमारे लिए कुछ नहीं किया'
निक्की हेली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ट्रंप नामांकन के जरिए अपनी दादागिरी नहीं चला सकते। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि वह (ट्रंप) राजनीतिक अभिजात वर्ग (एलीट क्लास) से घिरे हुए हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि राजनीतिक अभिजात वर्ग ने फिजूलखर्ची को रोकने के मामले में हमारे लिए कुछ नहीं किया है। सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए कुछ नहीं किया है। हमें और अधिक सुरक्षित रखने के लिए कुछ नहीं किया है। आप देख रहे हैं कि दुनिया भर में युद्ध हो रहे हैं।
5 of 6
निक्की हेली।
- फोटो : ट्विटर/निक्की हेली
'अधिकारियों के बजाय आम लोगों के लिए लड़ूंगी'
उन्होंने आगे कहा, राजनीतिक अभिजात वर्ग और सांसद इसलिए परेशान हैं, क्योंकि मैंने उनके कार्यकाल की समयसीमा तय करने पर जोर दिया है। मैंने उनके मानसिक योग्यता परीक्षणों पर जोर दिया है। मैंने कहा है कि अगर समय पर बजट नहीं मिलता है तो उन्हें (राजनीतिक अभिजात वर्ग को) भुगतान नहीं किया जाना चाहिए। मैंने अपनी पूरी जिंदगी इस राजनीतिक वर्ग से लड़ाई लड़ी है। मैं वॉशिंगटन डीसी में नियुक्त किए गए अधिकारियों के बजाय आम लोगों के लिए लड़ना पसंद करूंगी।