फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump calls for deal on Gaza war israel hamas said next week ceasefire agreement

Gaza War: अब गाजा में संघर्षविराम कराएंगे ट्रंप, एक हफ्ते में समझौते को लेकर हो सकता है बड़ा एलान

Sun, 29 Jun 2025 03:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Jun 2025 03:23 PM IST
सार

ट्रंप ने लिखा कि 'ये बिल्कुल गलत है, जो बेकाबू अभियोजकों द्वारा नेतन्याहू के साथ किया जा रहा है। अमेरिका इस्राइल की मदद और समर्थन के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है और यह किसी भी अन्य देश की तुलना में कहीं ज्यादा है, लेकिन हम इसमें उनके साथ नहीं हैं।'

विज्ञापन
Trump calls for deal on Gaza war israel hamas said next week ceasefire agreement
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष विराम कराने के बाद अब ट्रंप गाजा में भी युद्ध विराम करा सकते हैं। दरअसल ट्रंप ने कहा है कि वे गाजा में शांति के लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते गाजा को लेकर बड़ा एलान हो सकात है। ट्रंप ने दोनों पक्षों से संघर्ष रोकने की अपील की। गाजा में इस्राइल और हमास के बीच बीते 20 महीनों से लड़ाई जारी है। 
विज्ञापन


जल्द अमेरिका का दौरा करेंगे नेतन्याहू
इस्राइली अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका का दौरा कर सकते हैं, जिसमें गाजा में संघर्ष विराम को लेकर समझौते पर फैसला हो सकता है। ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'गाजा में समझौता करें और बंधकों को वापस लाएं।' इस्राइल और हमास के बीच इस साल की शुरुआत में आठ हफ्तों का संघर्ष विराम हुआ था। इस दौरान बंधकों की रिहाई हुई थी। हालांकि सहमति ने बनने के बाद दोबारा संघर्ष विराम नहीं हो सका। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- World: विदेश मंत्री जयशंकर ने अब्बास अराघची से फिर की बात, ईरान में मौजूदा हालात समेत कई मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू के समर्थन में उतरे ट्रंप
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी के आरोपों में फंसे हुए हैं। इन आरोपों में उनके खिलाफ सुनवाई शुरू हो गई है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, नेतन्याहू के समर्थन में उतर आए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'इस्राइल में बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जो कुछ किया जा रहा है, वह एक भयावह स्थिति है। वह एक युद्ध नायक और प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ईरान में खतरनाक परमाणु खतरे से छुटकारा पाने में अमेरिका के साथ मिलकर शानदार काम किया है। अहम बात ये है कि वह अभी हमास के साथ एक समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिसमें बंधकों को वापस लाना शामिल है, लेकिन उन्हें पूरा दिन अदालत में बिताना पड़ रहा है और वो भी बिना किसी बात के! यह और कुछ नहीं वैसी ही राजनीतिक प्रताड़ना है, जैसी मुझे झेलनी पड़ी थी।'

ट्रंप ने लिखा कि 'ये बिल्कुल गलत है, जो बेकाबू अभियोजकों द्वारा नेतन्याहू के साथ किया जा रहा है। अमेरिका इस्राइल की मदद और समर्थन के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है और यह किसी भी अन्य देश की तुलना में कहीं ज्यादा है, लेकिन हम इसमें उनके साथ नहीं हैं। हमने अभी शानदार जीत हासिल की है और इससे जीत का स्वाद बेकार ही होगा। बीबी को जाने दें, उन्हें अभी बड़ा काम करना है।' 

ये भी पढ़ें- इस्राइल का बदला पूरा: हमास के टॉप कमांडर अल-इसा को किया ढेर; सात अक्तूबर वाले हमले का था मास्टरमाइंड



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed