फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump-Biden campaign to woo Indian-Americans, Republican supporters cashing Modi's name

भारतीय-अमेरिकियों को लुभाने में जुटे ट्रंप-बिडेन अभियान, मोदी का नाम भुना रहे रिपब्लिकन समर्थक

Tue, 06 Oct 2020 01:13 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Tue, 06 Oct 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Trump-Biden campaign to woo Indian-Americans, Republican supporters cashing Modi's name
Donald Trump and Joe Biden - फोटो : amar ujala

अमेरिका के चुनाव में इस बार भारतीय मूल के अमेरिकी बड़ी भूमिका में हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के अस्पताल में जाने के बाद से डेमोक्रेट पार्टी समर्थकों ने भारतीय-अमेरिकियों पर अपना प्रभाव छोड़ना शुरू कर दिया है जबकि रिपब्लिकन समर्थक भी भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप की दोस्ती का हवाला देकर चुनाव मैदान में भारतवंशी मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


डेमोक्रेट अभियान ने भारतवंशियों के बीच नारा दिया है, ‘अमेरिका का नेता कैसा हो, जो बिडेन जैसा हो’ जबकि दूसरी तरभ रिपब्लिकन अभियान ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ जैसे नारे के साथ चुनाव मैदान में जा रहा है। अमेरिकी चुनाव में पहली बार ऐसा देखा जा रहा है जब अमेरिका की दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियां भारतीय-अमेरिकियों को ध्यान में रखकर अपना चुनाव अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन


डेमोक्रेटों ने ‘हिंदू अमेरिकंस फॉर बिडेन’ अभियान लांच किया है तो दूसरी तरफ ट्रंप के लिए रणनीति बनाने वालों ने ‘हिंदू वोट्स फॉर ट्रंप’ अभियान शुरू कर दिया है। डेमोक्रेट अभियान ने वादा किया है कि यदि बिडेन जीते तो न्याय विभाग में भारतीय अमेरिकियों की नियुक्ति जल्द ही करेंगे, ताकि भारतीयों के विरुद्ध घृणा अपराध के मामलों में सही न्याय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव टलने के आसार नहीं
ट्रंप के  अचानक महामारी की चपेट में आने से कई सवाल खड़े हुए हैं। चुनाव टलने की बात भी उठी है। लेकिन अब मतदान को 30 दिन भी नहीं बचे हैं और कोरोना महामारी के कारण इस बार लाखों अमेरिकी मेल-इन-वोट के जरिए मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में मतदान तिथि बी अब अमेरिकी कानून का हिस्सा हो चुकी है, और व्हाइट हाउस अपने दम पर ऐसा फैसला नहीं ले सकेगा। जबकि अमेरिकी संसद में चुनाव टालने का प्रस्ताव पारित होना दूर की कौड़ी है। ऐसे में चुनाव टलने के आसार नहीं के बराबर ही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed