फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump begins firings of FAA air traffic control staff just weeks after fatal DC plane crash

US: हादसे के बाद ट्रंप ने शुरू की विमानन प्रशासन के सैकड़ों अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी; ईमेल भेजे गए

Mon, 17 Feb 2025 08:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Feb 2025 08:17 PM IST
सार

US: पिछले महीने हुए एक हवाई हादसे के बाद डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने एफएए के सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों को बिना किसी कारण के नौकरी से हटाया गया है, जबकि एफएए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की कमी का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
Trump begins firings of FAA air traffic control staff just weeks after fatal DC plane crash
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी से छंटनी करनी शुरू कर दी है। यह कदम व्यस्त हवाई यात्रा साप्ताहांत में उठाया गया। रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर पिछले महीने हवा में हुई विमानों की टक्कर के बाद अब यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


व्यावसायिक विमानन व्यवसाय विशेषज्ञ संघ के प्रमुख डेविड स्पेगो ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार देर रात से अस्थायी कर्मचारियों को ईमेल भेजे गए, जिनमें बताया कि उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है। एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने नाम न छापने की शर्त पर 'एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि प्रभावित लोगों में वे कर्मचारी हैं, जो एफएए के रडार, लैंडिंग और नेविगेशन प्रणाली की देखभाल के लिए नियुक्त किए गए थे।  
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट ईमेल पते से भेजा गया आदेश
स्पेरो ने बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे के बाद संदेश भेजने शुरू किए गए और देर रात तक भेजे गए। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य कर्मचारियों को साप्ताहांत के दौरान सूचना दी जा सकती है या मंगलवार को एफएए के मुख्यालय में प्रवेश से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बिना किसी वजह के नौकरी से हटाया गया है। उन्हें उनके प्रदर्शन या आचरण के आधार पर नहीं निकाला गया है। उन्हें कार्यकारी आदेश माइक्रोसॉफ्ट ईमेल पते से भेजे गए थे, न कि सरकारी ईमेल पते से। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीसी की कमी का सामना कर रहा संघीय विमानन प्रशासन
इन अस्थायी कर्मचारियों को ऐसे समय में नौकरी से हटाया गया है, जब एफएए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की कमी का सामना कर रहा है। संघीय कर्मचारियों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल प्रणाली पर अधिक दबाव और कम कर्मचारियों की स्थिति पर चिंता जताई है। 


टकरा गए थे ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और यात्री विमान
कर्मचारियों की छंटनी की वजहों में कम वेतन, लंबी शिफ्ट और अनिवार्य सेवानिवृत्ति शामिल हैं। 29 जनवरी को अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और अमेरिकी एयरलाइंस का यात्री विमान टकरा गए थे। वाणिज्यिक विमान और हेलिकॉप्टर के ट्रैफिक को एक ही कंट्रोलर संभाल रहा था, जबकि यह एक व्यस्त हवाई अड्डा है। इस मामले की अभी जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed