फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump ask for powers to remove chief of federal reserve

ट्रंप ने अधिकारियों से पूछा, क्या उन्हें फेडरल रिजर्व प्रमुख को हटाने का अधिकार है

Sun, 23 Dec 2018 12:16 PM IST
Shani Mishra एएफपी, वाशिंगटन
एएफपी, वाशिंगटन Published by: Shani Mishra Updated Sun, 23 Dec 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Trump ask for powers to remove chief of federal reserve
donald trump - फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कैबिनेट सदस्यों से निजी तौर पर पूछा है कि क्या उन्हें फेडरल रिजर्व (अमेरिका का केंद्रीय बैंक) के प्रमुख जेरोम पॉवेल को हटाने का कानूनी अधिकार है। ट्रंप ने यह बात ब्याज दरें बढ़ने और शेयर बाजारों में गिरावट के बाद पूछी है। 
विज्ञापन


सीएनएन और ब्लूमबर्ग ने इस मामले से जुड़े एक अनाम व्यक्ति के हवाले से शनिवार को कहा कि ट्रंप बुधवार को फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में इजाफा करने और अगले साल भी इजाफा जारी रहने के संकेत देने से नाराज थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका में डाउ जोंस में इस घटनाक्रम के बाद भारी गिरावट आई। यह डाउ जोंस के लिए पिछले दस साल का सबसे खराब प्रदर्शन वाला सप्ताह रहा। पॉवेल को राष्ट्रपति ट्रंप ने जेनेट येलेन की जगह फरवरी में चार साल के लिये फेडरल रिजर्व का प्रमुख नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अक्टूबर में ट्रंप ने कहा था कि उनकी पॉवेल को हटाने की कोई मंशा नहीं है, लेकिन नवबंर में ट्रंप कहा कि वह पॉवेल के कामकाज से जरा भी खुश नहीं हैं। 

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप को पॉवेल को हटाने का अधिकार है या नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed