फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trudeau surrounded in his own house, journalist Said- PM does not do what he says

Canada: अपने ही घर में घिरे ट्रूडो, अब पत्रकार ने उठाए कार्यशैली पर सवाल; कहा- पीएम जो कहते हैं, वह करते नहीं

Thu, 17 Oct 2024 10:17 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: बशु जैन Updated Thu, 17 Oct 2024 10:17 AM IST
सार

पत्रकार डैनियल बॉर्डमैन ने कहा कि ट्रूडो हमेशा कहते हैं कि वह खालिस्तानी अलगाववाद के खिलाफ हैं, लेकिन इसे बढ़ावा भी देते हैं। इसलिए यह माना जा सकता है कि वह कहते कुछ और करते कुछ हैं।

विज्ञापन
Trudeau surrounded in his own house, journalist Said- PM does not do what he says
जस्टिन ट्रूडो, पीएम, कनाडा - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कबूलनामे के बाद उनकी अपने ही देश में आलोचना होने लगी है। खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों के शामिल होने का आरोप का सिर्फ खुफिया जानकारी के आधार पर लगाने वाले बयान के बाद पीएम ट्रूडो की कार्यप्रणाली पर कनाडाई पत्रकार डैनियल बॉर्डमैन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ट्रूडो बातें कुछ और कहते हैं और करते कुछ और हैं। अक्सर ऐसा देखा गया कि वह जो कहते हैं, उसे करते नहीं हैं। वह हमेशा कहते हैं कि वह खालिस्तानी अलगाववाद के खिलाफ हैं, लेकिन इसे बढ़ावा भी देते हैं। इसलिए यह माना जा सकता है कि वह कहते कुछ और करते कुछ हैं। यह उनके लिए सामान्य है, लेकिन इससे उनकी अलोकप्रियता बढ़ रही है।

विज्ञापन


पीएम के बयान को लेकर कनाडाई पत्रकार डैनियल बॉर्डमैन ने कहा कि हाल ही में हुए मामले में एक तरह से भारत की जीत हुई है। कनाडा की ओर से मामले में हम काफी आगे बढ़ गए थे। हमने एक राजनयिक को बाहर भी कर दिया। कनाडा ने इस मामले को सार्वजनिक किया। मगर जब पीएम से पूछा गया तो वे बोले कि हमारे पास सिर्फ खुफिया जानकारी थी। इस हिसाब से भू-राजनीतिक तकनीकी पहलू पर यहां भारत की जीत हुई। उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद के बीच एक सवाल का जवाब अभी भी बाकी है कि क्या हरदीप सिंह निज्जर एक खालिस्तानी आतंकी है या सामाजिक कार्यकर्ता? इस पर आम सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन


कनाडाई पत्रकार ने कहा कि कनाडाई लोगों के लिए यह बयान बहुत अच्छा है। क्योंकि वह मानते हैं कि जस्टिन ट्रूडो ने रिश्तों को बरकरार रखने की पहल की है। लेकिन उन्होंने एक शत्रुतापूर्ण माहौल पैदा कर दिया। अब अगर सरकार बदलती है तो शत्रुता कम हो सकती है। सौदे किए जा सकते हैं और हम सामान्य स्थिति में वापस आ सकते हैं। उन्होंने पीएम ट्रूडो पर दोष मढ़ते हुए कहा कि राजनयिकों के खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा करने से एक बात साफ है कि उन्होंने एक खालिस्तानी आतंकी की हत्या का हिस्सा बनने के लिए गैंगस्टरों का इस्तेमाल किया। अब यह सब तब खत्म होगा जब ट्रूडो सरकार समाप्त हो जाएगी। वैसे भी मतदान की स्थिति को देखें तो साफ है कि उदारवादियों का सफाया होने वाला है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े आरोप लगाने वाले पीएम पुख्ता सबूतों के साथ सामने नहीं आए, वे खुफिया जानकारी के साथ सामने आए और भारत अपनी बात पर अड़ा रहा। यह भारत की जीत है। अब दुनिया क्या करेगी? अब क्या भारत के साथ व्यापार युद्ध शुरू किया जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कई लंबे समय से कनाडा और भारत के बीच तल्खी बनी हुई हैं। कनाडा ने एक बार फिर हाल ही में निज्जर हत्या की जांच में भारत के राजदूत और अन्य राजनयिकों का नाम बतौर 'पर्सन ऑफ इंट्रेस्ट' लिया। भारत ने इन बेतुके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही सोमवार को भारत ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने का फैसला किया। इसके अलावा भारत ने छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित करने का भी निर्णय लिया है। इसके बाद कनाडा के पीएम ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने राजनयिकों पर आरोप सिर्फ खुफिया जानकारी के आधार पर लगाए थे। उन पर कोई पुख्ता सबूत नहीं है। 


संबंधित वीडियो



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed