कांगो में रसायन से भरा ट्रक बस से टकराया, 18 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगो में एक खदान क्षेत्र में औद्योगिक रसायन से भरे ट्रक और बस की टक्कर में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक ट्रक में भरा रसायन यात्रियों पर गिर गया था। हादसा दक्षिणपूर्वी लूबंबाशी और कोलवेजी के बीच फंगुरूम गांव के नजदीक हुआ। इस इलाके में बड़े पैमाने पर तांबे और कोबाल्ट का खनन होता है।
लौलाबा प्रांत में यातायात पुलिस अधिकारी कैप्टन कॉरनील ल्विटेटेले ने बताया कि रसायन ले जा रहा तंजानिया का पंजीकृत टैंकर एक बस से टकरा गया, जिसके बाद उसमें भरा रसायन यात्रियों के ऊपर गिर गया। संयुक्त राष्ट्र के रेडियो चैनल ओकापी ने कहा कि क्षतिग्रस्त ट्रक से गुरुवार दोपहर तक रसायन बहता रहा और वह बह कर काबवे गांव तक पहुंच गया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल घटनास्थल के आसपास यातायात रोक दिया गया है।