{"_id":"5e0737d48ebc3e87cd194295","slug":"truck-bomb-has-exploded-at-a-busy-security-checkpoint-in-somalia-capital-mogadishu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में ट्रक बम धमाके में 78 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में ट्रक बम धमाके में 78 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
Sat, 28 Dec 2019 04:57 PM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 28 Dec 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Truck bomb explode
- फोटो : The Guardian
सोमालिया की राजधानी की एक सुरक्षा जांच चौकी पर एक कार बम विस्फोट में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 125 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस अधिकारी कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि मोगादिशु में सुबह कर संग्रह केंद्र को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। इस इलाके में अकसर लोगों की भीड़भाड़ रहती है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी इब्राहिम मोहम्मद ने बताया, विस्फोट विनाशकारी था। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। विस्फोट के प्रत्यक्षदर्शी अहमद मोआलीम वारसेम ने कहा, मृतकाें में सभी आम नागरिक हैं। यह काला दिन है।
विज्ञापन
विस्फोट बेहद व्यस्त यातायात वाले इलाके में हुआ, जहां एक सुरक्षा जांच चौकी और कराधान कार्यालय है। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी मुहिबो अहमद ने कहा, यह एक विनाशकारी घटना है क्योंकि बसों में छात्रों सहित कई लोग थे जो विस्फोट के समय इलाके से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
कानूनविद़ अब्दिरिजाक मोहम्मद ने ट्वीट किया, विस्फोट में 17 पुलिस अधिकारी, 73 नागरिक और चार विदेशी नागरिक हताहत हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
उल्लेखनीय है कि सोमालिया 1991 के बाद से एक हिंसक संघर्ष में उलझा हुआ है और अलकायदा से संबद्ध अल-शबाब समूह द्वारा किए गए बम हमलों से नियमित रूप से परेशान है।
साल 2017 में हुई थी सबसे बड़ी विस्फोट की घटना
आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा चरमपंथी संगठन अल शबाब प्राय: इस तरह के हमलों को अंजाम देता रहता है। चरमपंथी समूह को कई साल पहले मोगादिशु से खदेड़ दिया गया था, लेकिन वह सुरक्षा चौकियों, होटलों और समुद्र किनारे इस तरह के बड़े हमलों को अंजाम देता रहता है। अल शबाब ने 2017 में भी मोगादिशु में एक भीषण ट्रक बम विस्फोट किया था जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गए थे।