{"_id":"6074aa13d101ce787c4ec4f4","slug":"tropical-cyclone-seroja-devastates-australian-town-cuts-power-to-31500-on-west-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवात: ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में बिजली आपूर्ति ठप, 170 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चक्रवात: ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में बिजली आपूर्ति ठप, 170 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
Tue, 13 Apr 2021 01:44 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, पर्थ
एजेंसी, पर्थ
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:44 AM IST
सार
- 31,500 घरों की बिजली गुल, जनहानि नहीं
- 1400 लोगों की आबादी वाले कलबरी शहर में करीब 70 प्रतिशत इमारतें प्रभावित हुई हैं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तटवर्ती हिस्से में चक्रवात के कारण कई शहरों में भारी क्षति होने के साथ साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। सोमवार को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कलबरी से चक्रवात ‘सेरोजा’ आगे गुजर चुका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 170 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
दमकल और आपात सेवा विभाग के आयुक्त डेरेन क्लेम ने बताया कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी पर्थ के उत्तर में 580 किलोमीटर दूर 1400 लोगों की आबादी वाले कलबरी शहर में करीब 70 प्रतिशत इमारतें प्रभावित हुई हैं। इनमें से करीब 30 प्रतिशत नुकसान गंभीर किस्म के हैं। तट के आसपास के कई और शहरों में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सरकारी कंपनी ‘वेस्टर्न पावर’ ने कहा है कि 31,500 मकानों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। मौसम विज्ञान ब्यूरो के मुताबिक, कलबरी और आसपास पिछले 50 साल से अधिक समय में पहली बार इतनी तूफानी हवाएं दर्ज की गई हैं। इससे पहले 1956 में चक्रवात आया था।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह इंडोनेशिया में ली 174 की जान
चक्रवात ‘सेरोजा’ इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर में पिछले सप्ताह बाढ़ और भूस्खलन के चलते 174 लोगों की जान ले चुका है। इस दौरान 48 लोग लापता बताए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में कलबरी के राज्य आपात सेवा के प्रबंधक स्टीव केबल ने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में ज्यादा नुकसान हुआ है, वहीं चक्रवात का असर समूचे शहर में देखा गया।