फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tributes in Canada and protest in Pakistan after the killing of Baloch leader Karima Baloch

करीमा बलूच की हत्या के बाद कनाडा में दी गई श्रद्धांजलि, पाकिस्तान में हो रहे प्रदर्शन

Mon, 28 Dec 2020 03:53 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोरेंटो
एजेंसी, टोरेंटो Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 28 Dec 2020 03:53 AM IST
विज्ञापन
Tributes in Canada and protest in Pakistan after the killing of Baloch leader Karima Baloch
Karima Baloch

पाकिस्तान की बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ने रही मानवाधिकार कार्यकर्ता करीमा बलूच की टोरंटो में सोमवार को हुई हत्या के बाद शनिवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। पाकिस्तान में भी उनकी हत्या के विरोध में प्रदर्शन हुए, जिसमें करीमा को बलूच आजादी के संघर्ष की आत्मा बताया गया। 

विज्ञापन


टोरंटो पुलिस द्वारा हत्या को ‘गैर-आपराधिक मौत’ बताने पर कार्यकर्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र संघ से हस्तक्षेप की मांग की
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की जुल्म के खिलाफ लड़ने वाली करीमा के लिए टोरंटो के निकट हार्बरफ्रंट में हुई सभा में उनके परिजन और मित्र शामिल हुए। यहां उनके पति ह माल हैदर ने हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्हें करीमा को निडर और महान नेता बताया, जिसने अपना जीवन बलूचिस्तान की आजादी के लिए कुर्बान किया। बलूच मानवाधिकार परिषद ने संयुक्त राष्ट्र संघ से हस्तक्षेप कर स्वतंत्र जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर भी 50 से अधिक प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने करीमा की हत्या को चिंताजनक बताकर जांच की मांग की है। इसकी वजह है कि 23 दिसंबर को टोरंटो पुलिस ने करीमा की मौत को ‘गैर-आपराधिक मौत’ करार दे दिया, जिस पर उनके परिजन और मित्र कड़ी आपत्ति कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान से निकलेंगी हजारों करीमा : प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे 
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खां में करीमा की हत्या के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में उन्हें बलूचिस्तान की आजादी के संघर्ष की आत्मा बताया गया। उनकी हत्या पर कहा गया कि बलूचिस्तान को आजादी दिलाने के लिए इस मिट्टी से हजारों करीमा निकलेंगी। 

 
बलूच नेता की गिर तारी के लिए पाकिस्तान इंटरपोल से संपर्क करेगा 
पाकिस्तानी आतंकी निरोधक अदालत ने बलूचिस्तान के राष्ट्रवादी नेता हरबयार मर्री को 2018 के चीनी वाणिज्यिक दूतावास हमले के आरोप में पकड़ने के लिए पुलिस को इंटरपोल के पास जाने को कहा है। हरबयार मर्री पाकिस्तान को फौज द्वारा संचालित देश बताते हैं और अपने को पाकिस्तानी कहा जाना गाली के बराबर मानते हैं। वे पाकिस्तान छोड़कर लंदन में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed