फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trade war: US President Trump said new tariffs will not imposed on China, talks will continue

व्यापार युद्ध: ट्रंप ने कहा, चीन पर नहीं लगाएंगे नए शुल्क, जारी रहेगी वार्ता

Sat, 29 Jun 2019 12:29 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 29 Jun 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Trade war: US President Trump said new tariffs will not imposed on China, talks will continue
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : social media

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह चीनी निर्यात पर नए शुल्क नहीं लगाएंगे। ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए भी तैयार हो गए हैं। शनिवार को दोनों नेताओं के बीच जापान के ओसाका में आयोजित जी-20 सम्मेलने में मुलाकात हुई है।

विज्ञापन


अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता इसलिए आवश्यक है क्योंकि बीते साल दोनों के बीच शुरू हुए व्यापार युद्ध के कारण दुनियाभर की अर्थव्यवस्था मुश्किल में पड़ गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका और चीन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देश हैं।
विज्ञापन

 

80 मिनट तक हुई बैठक

चीनी मीडिया के अनुसार ट्रंप और जिनपिंग की बैठक करीब 80 मिनट तक हुई। बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि बातचीत जितनी बेहतर हो सकती थी, उतनी बेहतर हुई। चीन के साथ ये बातचीत जारी रहेगी... हम ट्रैक पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता से पहले क्या बोले ट्रंप

इस वार्ता से पहले ट्रंप ने कहा था कि वह पहले से ही स्थायी व्यापारिक सौदे के लिए तैयार थे। ट्रंप ने पिछली वार्ताओं का भी जिक्र किया और कहा कि मुझे लगता है कि हम समझौते के काफी करीब थे लेकिन थोड़ी रुकावट आ गई। अगर हम निष्पक्ष समझौता कर पाए तो वो ऐतिहासिक होगा।

 

ट्रंप ने की थी शुरुआत

ट्रंप ने बीते साल चीन के साथ व्यापार युद्ध की शुरुआत की थी। ट्रंप ने चीन से कहा था कि व्यापार घाटे को कम किया जाए, जो बीते साल 539 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया था। ट्रंप ने जोर देते हुए कहा था कि चीन को अमेरिकी सामान को चीनी बाजार में अधिक जगह देनी चाहिए। इसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे से आयातित सामान पर अरबों डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाना शुरू कर दिया था। 

हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में शेष चीन से आयातित 300 अरब डॉलर के सामान पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने शी के साथ विफल हुई बैठक के बाद ये बात कही थी। अमेरिका पहले से ही चीन से 200 अरब डॉलर मूल्य के आयात पर शुल्क 10 से बढ़ाकर 25 फीसदी कर चुका है।

व्यापार युद्ध खत्म करने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में दोनों ही ओर से विशेष टीमों ने 11 राउंड वार्ता की हैं। ट्रंप ने भी शी से फोन पर बातचीत के बाद ओसाका में होने वाली मुलाकात में प्रगति का संकेत दिया।

जल्द हो सकती है प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की मुलाकात

हालांकि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। चाहे फिर ईरान से तेल लेने की बात हो या फिर रूस से एस-400 मिसाइल। ट्रंप सरकार ने भारत को जीएसपी सूची से बाहर कर दिया था और इसका जवाब देते हुए भारत ने अमेरिका से आयातित 28 अत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया। 

इसी बीच अब विदेश सचिव विजय गोखले का कहना है कि इन मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच जल्द ही मुलाकात हो सकती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed