फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trade talks with China are 'very good': US President

चीन के साथ व्यापार वार्ता ‘बहुत अच्छी तरह चल रही है’ : अमेरिकी राष्ट्रपति

Thu, 14 Feb 2019 03:39 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Thu, 14 Feb 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Trade talks with China are 'very good': US President
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार के मुद्दों पर आपसी बातचीत ‘अच्छी चल रही है।’ ट्रम्प ने चीन से आयातित वस्तुओं पर ऊंचे आयात शुल्क की नयी कार्रवाई की अपनी योजना को स्थगित कर आपस में व्यापार संबंधी मसले को बातचीत से सुलझाने का समय दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए 1 मार्च तक का समय रखा है। दोनों देशों के अधिकारियों की दो दिन की बैठक बीजिंग में बृहस्पतिवार को शुरू हुई है।

ट्रम्प ने इसी संदर्भ में व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार ने ,‘ बातचीत के लिए लोगों की एक बड़ी टीम चीन भेजी है, ये लोग बहुत समझदार लोग हैं।..वे वहां इस समय चीन के साथ सौदे पर बातचीत कर रहे हैं। ’’ राष्ट्रपति ने कहा कि चीन के साथ व्यापार समझौते की बातचीत ‘बहुत अच्छी चल रही है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘चीन अब अमेरिका को बहुत अधिक सम्मान दे रहा है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘पहले की तुलना में यह बहुत बड़ा फर्क है।’’अमेरिका ने अपने व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर और वित्त मंत्री स्टीफन म्यूचिन को चीन के साथ बातचीत के लिए बीजिंग भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के वार्ता-दल का नेतृत्व वहां के मुख्य आर्थिक विशेषज्ञ लियू हे कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इससे पहले संकेत दिया था कि सहमति बनती नजर आयी तो वह समझौते के लिए एक मार्च की तारीख बढ़ा भी सकते हैं। 


ट्रम्प सरकार ने चीन के खिलाफ नये प्रशुल्क लगाने का इरादा गत दिसंबर में अचानक स्थगित कर दिया था और मामले को बातचीत से सुलझाने के लिए 1 मार्च 2019 तक का समय दिया था। पहले वह चीन से आयात होने वाली 200 अरब डालर की वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाने वाले थे। दोनों देशों ने एक दूसरे के खिलाफ कुल मिला कर 360 अरब डालर के विभिन्न प्रकार के माल पर पहले ही शुल्क बढ़ा रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed