फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tourist boats capsize in sudden storm in southwest China, leaving 9 dead and 1 missing

China: दक्षिण-पश्चिम चीन में अचानक आए तूफान में पर्यटक नौकाएं पलटीं; नौ लोगों की मौत, एक अब भी लापता

Mon, 05 May 2025 10:06 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 05 May 2025 10:06 AM IST
विज्ञापन
Tourist boats capsize in sudden storm in southwest China, leaving 9 dead and 1 missing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

दक्षिण-पश्चिम चीन में एक नदी में अचानक आए तूफान में चार नौकाएं पलट गईं। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और एक लापता हो गया। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया कि रविवार दोपहर को गुइझोउ प्रांत के दर्शनीय क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण 80 से अधिक लोग वू नदी में गिर गए। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि दो पर्यटक नौकाएं पलट गईं, लेकिन सीसीटीवी और आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने सोमवार को कहा कि चार नौकाएं हादसे का शिकार हुईं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अन्य दो नौकाओं में कोई पीड़ित था या नहीं।

विज्ञापन


चीन की सबसे लंबी नदी यांग्त्जी की सहायक नदी वू में हादसा
चीन की सबसे लंबी नदी यांग्त्जी की एक सहायक नदी वू में अचानक बारिश और ओलावृष्टि के बाद नौकाएं पलट गईं। सरकारी मीडिया की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को सीपीआर देते देखा जा सकता है। वीडियो नौकाओं को नदी में उल्टी पड़ी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tariff On Non-US Movies: अब गैर-अमेरिकी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप? बोले- खत्म हो रहा है हॉलीवुड
विज्ञापन
विज्ञापन


गुइझोऊ के पहाड़ और नदियां पर्यटन के लिए एक प्रमुख आकर्षण
गुइझोऊ के पहाड़ और नदियां पर्यटन के लिए एक प्रमुख आकर्षण हैं। कई चीनी लोग पांच दिवसीय राष्ट्रीय अवकाश के दौरान यहां आए थे। यह अवकाश आज यानी सोमवार को समाप्त हो रहा है।


चीनी राष्ट्रपति ने बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाने को कहा
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों को खोजने और घायलों की देखभाल के लिए पूरी ताकत से प्रयास करने का आह्वान किया। शी के प्रशासन ने चीन के परिवहन क्षेत्र में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कई अभियान चलाए हैं। हालांकि, ओवरलोडिंग, खराब रखरखाव वाले वाहन और सुरक्षा उपकरणों की कमी ने उन अभियानों पर भारी पड़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Suhas Shetty Murder Case: हत्या के आरोपी की मौत पर बवाल क्यों; कब और कैसे हुई घटना, 'सुपारी' वाला एंगल क्या?

दो नावों में से प्रत्येक में लगभग 40 लोग सवार थे
सीसीटीवी के मुताबिक, पलटी हुई दो नावों में से प्रत्येक में लगभग 40 लोग सवार थे और वे ओवरलोड नहीं थीं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने सरकारी बीजिंग न्यूज को बताया कि पानी गहरा था, लेकिन कुछ लोग तैरकर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। हालांकि, तूफान अचानक आया और घने कोहरे की वजह से दृश्यता भी काफी कम थी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed