फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Top Air Force officers retire early in Donald Trump latest military reshuffle

US: ट्रंप के नवीनतम सैन्य फेरबदल में वायु सेना के शीर्ष अधिकारी भी शामिल, समय से पहले रिटायर होंगे जनरल ऑल्विन

Tue, 19 Aug 2025 11:50 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 11:50 PM IST
सार

ट्रंप प्रशासन सैन्य नेतृत्व में बड़े बदलाव कर रहा है। इसी बदलाव के चलते अब वायु सेना प्रमुख जनरल डेविड ऑल्विन ने समय से पहले रिटायर होने का फैसला किया है। ऑल्विन को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने नियुक्त किया था। हालांकि, वे ट्रंप प्रशासन के दौरान भी वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। 


 

विज्ञापन
Top Air Force officers retire early in Donald Trump latest military reshuffle
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में सैन्य नेतृत्व में कई बदलाव हो रहे हैं। ट्रंप के कार्यकाल में सैन्य नेतृत्व में हाल ही में हुए फेरबदल में वायु सेना के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हो गए हैं। इनमें वायु सेना के शीर्ष अधिकारी जनरल डेविड ऑल्विन हैं, जिन्होंने समय से पहले रिटायर होने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


वायु सेना ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को बताया कि जनरल ऑल्विन तब तक अपने पद पर बने रहेंगे, जब तक सीनेट उनके उत्तराधिकारी (नए चीफ ऑफ स्टाफ) को मंजूरी नहीं दे देती। वे अपने पूरे चार साल के कार्यकाल से दो साल पहले, यानी 1 नवंबर के आसपास रिटायर होने की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Donald Trump: यूक्रेन की रक्षा में मदद के लिए नहीं जाएंगे अमेरिकी सैनिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य नेतृत्व में बदलाव दक्षता बढ़ाने के लिए: हेगसेथ
ऑल्विन उन कई वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हो गए हैं, जिन्हें या तो हटाया गया है या जिन्होंने खुद पद छोड़ दिया है। ट्रंप प्रशासन इस समय सेना के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर बदलाव कर रहा है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का कहना है कि यह कदम 'दक्षता बढ़ाने' के लिए है। लेकिन कई शीर्ष अधिकारियों को इसलिए भी हटाया गया, क्योंकि माना जाता था कि वे विविधता, समानता और समावेशन कार्यक्रमों का समर्थन करते थे। 

सीक्यू ब्राउन को ट्रंप ने फरवरी में हटा दिया था
फरवरी में भी ट्रंप ने वायु सेना के जनरल सीक्यू ब्राउन जूनियर को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। ब्राउन अध्यक्ष पद पर सेवा देने वाले दूसरे अश्वेत जनरल थे। ब्राउन के बाद वायु सेना के जनरल डैन केन ने इस पद को संभाला। 


जनरल ऑल्विन को 4600 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव
जनरल ऑल्विन एक अनुभवी कमांड पायलट हैं, जिन्हें 4,600 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव है। ऑल्विन को डेमोक्रेट राष्ट्रपति जो बाइडन ने वायु सेना का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया था, वे नवंबर 2023 से इस पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह ट्रंप के पहले कार्यकाल में वाइस चीफ ऑफ स्टाफ रह चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: UK: पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को नस्लभरी धमकी देने वाला युवक दोषी करार, अदालत ने सुनाई ये सजा

ऑल्विन ने मंत्री मींक-हेगसेथ और राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया
वायु सेना के एक बयान में ऑल्विन ने कहा, 'मैं 23वें वायु सेना प्रमुख के रूप में सेवा करने का अवसर मिलने पर आभारी हूं। मैं मंत्री मींक, मंत्री हेगसेथ और राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे हमारी सेवा का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी।' जब उनके रिटायरमेंट के बारे में और जानकारी मांगी गई तो वायु सेना ने सिर्फ यही कहा कि ऑल्विन का बयान ही उनका आधिकारिक जवाब है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed