फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump assures US troops not be sent to help defend Ukraine

Donald Trump: यूक्रेन की रक्षा में मदद के लिए नहीं जाएंगे अमेरिकी सैनिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया आश्वासन

Tue, 19 Aug 2025 11:12 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 11:12 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिकी सैनिकों को नहीं भेजने का आश्वासन दिया है। जबकि एक दिन पहले उन्होंने अमेरिकी सैनिकों को यूक्रेन की सीमा पर भेजने की संभावना से इनकार नहीं किया था। 

विज्ञापन
Donald Trump assures US troops not be sent to help defend Ukraine
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को आश्वासन दिया कि रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा में मदद के लिए अमेरिकी सैनिक नहीं भेजे जाएंगे। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया था। 

विज्ञापन


ट्रंप ने एक टीवी साक्षात्कार में यह भी कहा कि यूक्रेन का नाटो में शामिल होना और रूस से क्रीमिया प्रायद्वीप को वापस लेना नामुमकिन है। 

ट्रंप ने पहले अमेरिकी सैनिक भेजने की संभावना से नहीं किया था इनकार
रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से घंटों बातचीत की। इस दौरान यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर बातचीत हुई। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या अमेरिका, यूरोप के साथ मिलकर यूक्रेन की रक्षा के लिए सैनिक भेजेगा, तो उन्होंने उस समय अमेरिकी सैनिक भेजने की संभावना से इनकार नहीं किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UK: पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को नस्लभरी धमकी देने वाला युवक दोषी करार, अदालत ने सुनाई ये सजा
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन की सीमा पर नहीं भेजे जाएंगे अमेरिकी सैनिक: ट्रंप
पिछले सप्ताह, अलास्का में ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इसके बाद, उन्होंने कहा था कि पुतिन यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर बात करने के लिए तैयार हैं। लेकिन मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को एक टीवी कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे वादा कर सकते हैं कि अमेरिकी सैनिक यूक्रेन की सीमा पर नहीं भेजे जाएंगे, तो ट्रंप ने जवाब दिया, 'ठीक है, मैं आपको आश्वासन देता हूं, और मैं राष्ट्रपति हूं।'


क्रीमिया को वापस लेने और नाटो में शामिल होने की यूक्रेन को छोड़नी होगी उम्मीद
हालांकि, जनवरी 2029 में ट्रंप का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, उसके बाद अमेरिकी सेना पर उनका कोई अधिकार नहीं रहेगा। ट्रंप ने साक्षात्कार में यह भी कहा कि वे रूस के साथ युद्ध रोकने के लिए कोई समझौता करना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन को क्रीमिया वापस लेने की उम्मीद छोड़नी होगी, जिस पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था। साथ ही नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने की अपनी लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं को भी त्यागना होगा। 

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान को घुटनों पर लाया आईएमएफ, बात मानी तो शहबाज सरकार के हाथ से निकल जाएगा केंद्रीय बैंक

ट्रंप ने कहा- दोनों ही चीजें असंभव हैं
ट्रंप ने कहा कि ये दोनों ही चीजें असंभव हैं। उधर, पुतिन भी चाहते हैं कि किसी भी समझौते में यूक्रेन अपनी सेना को डोनेट्स्क और लुहांस्क से हटाए और क्रीमिया को आधिकारिक तौर पर रूस का हिस्सा मान ले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed