{"_id":"657b2beb84457cf0930fdb27","slug":"today-world-news-updates-pm-modi-congratulates-donald-tusk-on-becoming-poland-new-prime-minister-2023-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: UNIDROIT गवर्निंग काउंसिल में भारतीय महिला प्रत्याशी जीतीं, PM मोदी ने पोलैंड के नए पीएम को दी बधाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Updates: UNIDROIT गवर्निंग काउंसिल में भारतीय महिला प्रत्याशी जीतीं, PM मोदी ने पोलैंड के नए पीएम को दी बधाई
Thu, 14 Dec 2023 09:53 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वारसॉ
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वारसॉ
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:53 PM IST
सार
पोलैंड के नए प्रधानमंंत्री डोनाल्ड टस्क को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। वहीं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द यूनिफिकेशन ऑफ प्राइवेट लॉ की गवर्निग काउंसिल के लिए भारत की पहली महिला उम्मीदवार उमा शेखर को ऐतिहासिक जीत मिली है।
विज्ञापन
पोलैंड के नए प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोलैंड का नए प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क को पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने बुधवार को डोनाल्ड टस्क को पोलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। सोशल मीडिया में उनके पद ग्रहण करने के बाद दुनिया के शीर्ष नेताओं ने हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति पर डोनाल्ड टस्क को बधाई। उन्होंने लिखा, मैं भारत और पोलैंड के बीच दीर्घकालीन और मैत्रीपूर्ण संबंधों को अत्यधिक गहरा करने के लिए मिलकर कमा करने को उत्सुक हूं।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में दौरान टस्क ने कहा कि संविधान के प्रति निष्ठा, हमारी नई सरकार का ट्रेडमार्क होगा। पोलिश संसद के सदस्यों ने सोमवार को देश की संसद में विश्वास मत हारने के बाद पोलौंड के प्रधानमंत्री बनने के लिए डोनाल्ड टस्क का समर्थन किया। रिपोर्ट के मुताबिक पक्ष में 248 और विपक्ष में 201 वोट पड़े, जिससे उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया। करीब दो महीने बाद पूर्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में विपक्षी दलों के गठबंधन ने 15 अक्तूबर को हुए राष्ट्रीय चुनाव में जीत हासिल की।
टस्क ने कहा कि मैं पोलिश लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। धन्यवाद पोलैंड, यह एक महान दिन है, मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए जो इतने लंबे वर्षों तक गहराई से विश्वास करते रहे कि हम अंधेरे को दूर भगाएंगे, बुराई को दूर भगाएंगे।
विज्ञापन
Congratulations, Excellency @donaldtusk on your appointment as Prime Minister of Poland.
विज्ञापन
I look forward to working together to further deepen the longstanding and friendly relations between India and Poland.— Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2023
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में दौरान टस्क ने कहा कि संविधान के प्रति निष्ठा, हमारी नई सरकार का ट्रेडमार्क होगा। पोलिश संसद के सदस्यों ने सोमवार को देश की संसद में विश्वास मत हारने के बाद पोलौंड के प्रधानमंत्री बनने के लिए डोनाल्ड टस्क का समर्थन किया। रिपोर्ट के मुताबिक पक्ष में 248 और विपक्ष में 201 वोट पड़े, जिससे उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया। करीब दो महीने बाद पूर्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में विपक्षी दलों के गठबंधन ने 15 अक्तूबर को हुए राष्ट्रीय चुनाव में जीत हासिल की।
टस्क ने कहा कि मैं पोलिश लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। धन्यवाद पोलैंड, यह एक महान दिन है, मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए जो इतने लंबे वर्षों तक गहराई से विश्वास करते रहे कि हम अंधेरे को दूर भगाएंगे, बुराई को दूर भगाएंगे।
UNIDROIT गवर्निंग काउंसिल में भारतीय महिला प्रत्याशी जीतीं
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द यूनिफिकेशन ऑफ प्राइवेट लॉ की गवर्निग काउंसिल के लिए भारत की पहली महिला उम्मीदवार उमा शेखर को ऐतिहासिक जीत मिली है। इटली में हुए चुनावों में पहले दौर में 59 वोटों में से 45 वोटों के साथ उन्होंने जीत दर्ज की है। बता दें गवर्निंग काउंसिल में चुने जाने के लिए 21 वोटों की जरूरत होती है। भारत 2024-28 की अवधि के लिए गवर्निंग काउंसिल का सदस्य होगा।
गवर्निंग काउंसिल में 25 पद हैं, जो प्रतिष्ठित कानूनी विशेषज्ञों के पास हैं। आज सम्पन्न हुए चुनाव में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, सऊदी अरब, तुर्की, फ्रांस समेत सहित 32 प्रतियोगी मैदान में थे। रूस, अमेरिका और चीन के उम्मीदवार गवर्निंग काउंसिल में पद जीतने में विफल रहे हैं।