फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   To escape from jail woman submitted fake documents of cancer in court in america

America: जेल से बचने के लिए महिला ने कोर्ट में सौंपे कैंसर होने के फर्जी दस्तावेज, भुगतनी पड़ेगी तीन गुनी ज्यादा सजा

Fri, 08 Jul 2022 05:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सान डिएगो।
एजेंसी, सान डिएगो। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 05:14 AM IST
सार

एफबीआई के अधिकारियों का कहना है कि कैंसर होने की बात और उससे संबंधित पत्र सब कुछ फर्जी हैं और आरोपी महिला एश्ली लिन शावेज को अब तीन गुना अधिक समय के लिए जेल में रहना होगा।

विज्ञापन
To escape from jail woman submitted fake documents of cancer in court in america
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया की 38 वर्षीय एक महिला ने खुद को जेल जाने से बचाने के लिए कोर्ट में कैंसर पीड़ित होने के फर्जी दस्तावेज सौंपे। महिला ने जिन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया, वह सभी कोर्ट में फर्जी साबित हुए जिसके चलते महिला को एक की बजाय तीन साल जेल की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


महिला की तरफ से न्यायाधीश को सौंपे एक नोट में कहा गया था कि आरोपी के गर्भाशय में कैंसर का पता चला है। इसके बाद न्यायाधीश को बताया कि आरोपी की सर्जरी चल रही है और उसका कैंसर फैल गया है। तीसरे पत्र में कहा कि उसकी नाजुक स्थिति के कारण उसे उन हालात में नहीं रखा जा सकता जहां वह कोरोना संक्रमित हो सकती है।
विज्ञापन


एफबीआई के अधिकारियों का कहना है कि कैंसर होने की बात और उससे संबंधित पत्र सब कुछ फर्जी हैं और आरोपी महिला एश्ली लिन शावेज को अब तीन गुना अधिक समय के लिए जेल में रहना होगा। अदालत ने पहले उसे एक साल जेल की सजा सुनाई थी जिसे बढ़ाकर तीन साल कर दिया गया है। शावेज ने अपने पूर्व नियोक्ता से 1.60 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक पैसे की हेराफेरी की और इस मामले में साल 2019 में दोषी होने की याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर से पीड़ित होने के फर्जी दावे ने आरोपी महिला को जमानत पर 31 मार्च 2021 तक जेल जाने से बचाए रखा। इसके बाद अदालत में सौंपे नोट के जरिये उसे तीन महीने की और मोहलत मिली। कैलिफोर्निया के सदर्न डिस्ट्रिक्ट के अटॉर्नी कार्यालय ने यह जानकारी दी। संघीय अधिकारियों ने कहा कि यह सब होने के बाद शावेज छह महीने तक जेल जाने से बची रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed