फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tirumurti said in UNSC Afghan territory should not be used to threaten or attack any country

यूएनएससी में भारत की दो टूक: किसी देश को धमकाने या हमले के लिए न हो अफगान जमीन का इस्तेमाल

Fri, 10 Sep 2021 07:15 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 07:15 AM IST
सार

टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि जैसा कि पिछले महीने काबुल हवाई अड्डे पर हुए निंदनीय आतंकवादी हमले से देखा गया है, आतंकवाद अफगानिस्तान के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Tirumurti said in UNSC Afghan territory should not be used to threaten or attack any country
संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : ANI

विस्तार

यूएनएससी में चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने अफगानिस्तान पर भारत का रुख विश्व समुदाय के सामने रखा। उन्होंने दो टूक कहा कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होना चाहिए। टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि तालिबान ने प्रतिबद्धता जताई है कि वह आतंकवाद के लिए अफगान भूमि के उपयोग की अनुमति नहीं देगा, उम्मीद है कि इसका पालन होगा।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा, पिछले महीने हमने देखा है कि किस तरह काबुल में आतंकी हमला हुआ, इसने अफगानिस्तान के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। इसलिए जरूरी है कि आतंकवाद रोकने को लेकर जो संकल्प जताया गया है उसका सम्मान किया जाए। 
विज्ञापन


इस दौरान तिरुमूर्ति ने कहा कि अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल किसी देश को धमकाने, हमला करने, आतंकवादियों को पनाह देने, प्रशिक्षित करने के लिए या आतंकवादी गतिविधि की योजना बनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साथ ही टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि तालिबान के इस बयान पर भी ध्यान दिया गया है कि अफगान बिना किसी बाधा के विदेश यात्रा कर सकेंगे। हमें उम्मीद है कि इन प्रतिबद्धताओं का पालन किया जाएगा, जिसमें अफगानों और सभी विदेशी नागरिकों के अफगानिस्तान से सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निकलना भी शामिल है।

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि तिरुमूर्ति ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है। हम इस देश के पड़ोसी हैं और यहां के लोगों के दोस्त भी हैं। इसलिए ये हमारे लिए सीधे चिंता का विषय है। पिछले दशक में अफगानिस्तान ने जो पाया उसे बरकरार रखने की अनिश्चितताएं बहुत अधिक हैं। हम अफगान महिलाओं की आवाज को भी उठता हुआ देखना चाहते हैं।


टीएस तिरुमूर्ति ने अपने भाषण में अफगान बच्चों को लेकर भी चिंता जाहिर की और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है। साथ ही मानवीय सहायता तत्काल प्रदान करने की मांग उठाई। तिरुमूर्ति ने आगे कहा कि भारत अफगानिस्तान में समावेशी व्यवस्था का आह्वान करता है जो अफगान समाज के सभी वर्गोंं का प्रतिनिधित्व करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed