{"_id":"646fffed3cb65ca46a083ef6","slug":"tina-turner-became-buddhist-after-traveling-to-india-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tina Turner: संघर्ष भरे जीवन से शीर्ष तक पहुंचीं, भारत यात्रा के बाद बौद्ध अनुयायी बन गई थीं टीना टर्नर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tina Turner: संघर्ष भरे जीवन से शीर्ष तक पहुंचीं, भारत यात्रा के बाद बौद्ध अनुयायी बन गई थीं टीना टर्नर
Fri, 26 May 2023 06:13 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिच
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिच
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 26 May 2023 06:13 AM IST
सार
आईवरी मर्चेंट की एक फिल्म के सिलसिले में फरवरी 2004 में टीना कई दिन भारत घूमीं। भारत आकर टीना ने कहा, लग रहा है कि वे अपने घर आ गई हैं। भारत में टीना ने कई बौद्ध और हिंदू धर्मस्थानों पर गईं।
विज्ञापन
टीना टर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'रॉक एन रोल' की रानी टीना टर्नर (83) अब हमारे बीच नहीं रहीं। 60 से 80 के दशक तक लोकप्रियता के शिखर पर रहने वालीं टीना ने एक किसान की बेटी के रूप में खेतों में काम करने से शुरुआत की और पीड़ा व प्रताड़ना भरे वैवाहिक जीवन से मुक्ति पाकर विश्व संगीत में शीर्ष स्थान बनाया।
विज्ञापन
गायक, डांसर और गीतकार और लेखक की भूमिकाएं सफलतापूर्वक निभाने वालीं टीना का करियर 50 के दशक के अंत में शुरू हुआ। 26 नवंबर 1939 को अन्ना मे बुलॉक के रूप में जन्मी टीना टर्नर ने अपने करियर का पहला गाना 1957 में पहले पति इके टर्नर के साथ गाया। पहला सुपरहिट गाना 1960 में आया, 'अ फूल इन लव'। इसके अलावा उन्होंने 'इट्स गोना वर्कआउट फाइन', 'रिवर डीप- माउंटेन हाई', 'प्राउड मैरी' और 'नटबश सिटी लिमिट्स' जैसे हिट म्यूजिक एलबम भी पति इके के साथ ही किए।
विज्ञापन
बौद्ध धर्म की अनुयायी थीं
दुखद वैवाहिक जीवन से लगे मानसिक आघात से खुद को संभालने के लिए टीना बौद्ध धर्म की तरफ मुड़ गईं। 70 के दशक के बाद के अपने कई कई एलबम में वे बौद्ध मंत्र बोलती भी नजर आईं। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिच स्थित अपने घर में टीना ने बौद्ध मंदिर भी बनाया था। वह बुद्ध से काफी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
भारत पहुंचकर दिग्गज गायिका बोलीं, लगता है घर आ गई
आईवरी मर्चेंट की एक फिल्म के सिलसिले में फरवरी 2004 में टीना कई दिन भारत घूमीं। भारत आकर टीना ने कहा, लग रहा है कि वे अपने घर आ गई हैं। मर्चेंट के निधन के कारण यह फिल्म नहीं बन सकी। भारत में टीना ने कई बौद्ध और हिंदू धर्मस्थानों पर गईं। दरती सम्मोहक आवाज, ऊर्जा और मादकता के संगम ने टीना को शीर्ष पर पहुंचा दिया। उनके पैरों की थिरकन को नृत्य संगीत जगत में सर्वश्रेष्ठ करार दिया गया। रॉकएनरोल की रानी टीना को बड़ी संख्या में सम्मान मिले। उनके नाम 12 ग्रैमी अवार्ड हैं। उनकी तीन रिकॉर्डिंग ग्रैमी हाल ऑफ फेम में दर्ज हैं।