{"_id":"60e2080c05fdb96cc8701540","slug":"tigers-and-bears-getting-corona-vaccine-in-auckland-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवरों को कोरोना का टीका: ऑकलैंड के चिड़ियाघर में बाघ और भालुओं को लग रही वैक्सीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जानवरों को कोरोना का टीका: ऑकलैंड के चिड़ियाघर में बाघ और भालुओं को लग रही वैक्सीन
Mon, 05 Jul 2021 12:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ऑकलैंड।
एजेंसी, ऑकलैंड।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:42 AM IST
सार
बाघ, काले और भूरे भालू, पहाड़ी शेर और गंध बिलाव को पहले जीव हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है। इसके बाद स्तनपायी जानवरों और सुअरों को टीका दिया जाएगा।
विज्ञापन
covid 19 vaccine
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिका में पशुओं की प्रजातियों को कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करने के राष्ट्रीय अभियान के तहत सैन फ्रांसिस्को बे एरिया के चिड़ियाघर में बाघ, भालू और गंधबिलाव (नेवले की जाति का एक जीव) को कोरोना रोधी टीके लगाए गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ऑकलैंड चिड़ियाघर में बाघ जिंजर और मॉली पहले दो पशु हैं जिन्हें इस सप्ताह कोरोना का टीका लगाया गया। टीके की ये खुराक न्यू जर्सी में पशु दवा कंपनी जोएटिस ने विकसित और दान की है।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में पशु सेवा की उपाध्यक्ष एलेक्स हरमन ने बताया कि यहां पर रह रहे किसी भी पशु को कोरोना नहीं है। लेकिन एहतियातन हमने ये कदम उठाया है। बाघ, काले और भूरे भालू, पहाड़ी शेर और गंध बिलाव को पहले जीव हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है। इसके बाद स्तनपायी जानवरों और सुअरों को टीका दिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जोएटिस ने 27 राज्यों में 70 से अधिक चिड़ियाघरों के पशुओं के लिए 11 हजार से अधिक टीके की खुराक दान की है। सैन डिएगो चिड़ियाघर ने जनवरी में पशुओं के टीकाकरण की शुरुआत की थी।