फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tibet provincial capital Lhasa battles acute food shortage amid COVID-19 outbreak

COVID-19: ल्हासा में बढ़ा कोविड-19 का प्रकोप, होम क्वारंटीन की वजह से शहर में खड़ा हुआ भोजन का संकट

Fri, 16 Sep 2022 07:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ल्हासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ल्हासा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 07:20 PM IST
सार

ल्हासा निवासी सैम वांग ने कहा कि वह 36 दिनों से अपने घर में बंद था। उन्होंने भोजन मिलना अत्यंत कठिन है और बहुत से लोगों का भोजन समाप्त हो गया है।

विज्ञापन
Tibet provincial capital Lhasa battles acute food shortage amid COVID-19 outbreak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तिब्बत की प्रांतीय राजधानी ल्हासा में लोग कोविड-19 बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे है। होम आईसोलेशन में होने की वजह से भोजन की भारी कमी हो गई है। कोविड-19 बीमारी और भोजन की कमी ने ल्हासा जैसे छोटे शहर को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8,60,000 आबादी वाले ल्हासा शहर में अभी तक 540 लोग संक्रमित पा गए है। इस शहर में 8 अगस्त को कोविड का पहला मामला सामने आने के लोगों को होम आईसोलेशन और अस्थायी अस्पतालों में भर्ती किया गया। बताया गया है कि इसकी वजह से अब अधिकतर परिवारों के सामने भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ल्हासा निवासी सैम वांग ने कहा कि वह 36 दिनों से अपने घर में बंद था। उन्होंने भोजन मिलना अत्यंत कठिन है और बहुत से लोगों का भोजन समाप्त हो गया है। मुझे लगता है कि हम इली जैसी  स्थिति में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, इली शहर की सरकार ने इस महीने की शुरुआत में भोजन और आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी के बाद निवासियों से माफी मांगी थी। भोजना और अन्य दैनिक वस्तुओं की कमी से जूझ रहे लोगों को सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा था। 


बिजनेस हब शंघाई सहित कई चीनी शहर चीन की गतिशील शून्य COVID नीति के तहत समय-समय पर लॉकडाउन और कड़े प्रतिबंधों से गुजरे, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन हानि, आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान और आर्थिक मंदी आई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed