फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three whistle blowers who tried to inform world about coronavirus in Wuhan are missing from two months

चीन: दो महीने में गायब हुए कोरोना के तीन व्हिसलब्लोअर, दुनिया को कर रहे थे आगाह

Fri, 17 Apr 2020 01:13 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 Apr 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Three whistle blowers who tried to inform world about coronavirus in Wuhan are missing from two months
चीन से दो महीने में गायब हुए तीन लोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वुहान में कोरोना वायरस के असली प्रकोप का पता चलने से पहले कोविड-19 के तीन व्हिसलब्लोअर (सचेतक) दो महीने में गायब हो गए हैं। इन तीनों ने दुनिया को वुहान में फैले वायरस के सच के बारे में बताने की कोशिश की थी। इनके नाम चेन क्विशी, फांग बिंग और ली जेहुआ हैं जो रहस्यमयी तरीके से फरवरी से गायब हैं। चीनी अधिकारियों ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

विज्ञापन


इन तीनों नागरिक पत्रकारों ने उस समय वायरस का केंद्र रहे वुहान से यूट्यूब और ट्विटर पर वीडियो अपलोड की थी। जिससे दुनिया को इस वायरस के घातक परिणामों का पता चल सके। बता दें कि चीन में यूट्यूब और ट्विटर पर प्रतिबंध है। उन्होंने वीडियो के जरिए चीन के मीडिया आउटलेट से इतर तस्वीर दिखाई थी। 
विज्ञापन


34 साल के चेन से छह फरवरी रात, सात बजे के बाद से किसी की बात नहीं हो पाई है। वह वुहान में लॉकडाउन होने से पहले शहर पहुंचे थे। वह यहां दुनिया को वायरस का सच बताने की उम्मीद से आए थे। उनकी रिपोर्ट में दिखाया गया था कि कैसे एक महिला अपने व्हीलचेयर पर मरे हुए रिश्तेदार के बगल में बैठकर परिवार को फोन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब होने से पहले चेन 'फांग गांग' के एक मेकशिफ्ट अस्पताल जाने की योजना बना रहे थे। उनके गायब होने की बात एक ट्विटर अकाउंट के जरिए सामने आई है। जिसे उनके दोस्त संभालते हैं और उन्होंने उन्हें बोलने के लिए अधिकृत किया है। चेन की मां ने उनकी सही-सलामती वापसी के लिए वीडियो पोस्ट किया है।

बुधवार को लिखे ट्विटर पोस्ट में चेन के दोस्त ने लिखा, 'कौन हमें ये बता सकता है कि चेन क्विशी अभी कहां और किस हालत में है? कोई फिर कब उनके साथ बात कर सकेगा? क्विशी से पिछले 68 दिनों से संपर्क नहीं हो पाया है, वह वुहान में कोरोना वायरस के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए गए थे। कृपया उसे बचा लीजिए।'
 


चेन के अलावा वुहान के नागरिक फांग बिंग नौ फरवरी से लापता हैं। उन्होंने कई वीडियो अपलोड की थी। जिसमें एक बस के अंदर मृत व्यक्तियों के शरीर को ले जाने वाली वीडियो शामिल थी। ऐसा आरोप लगाया जाता है कि गायब होने से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनके आखिरी वीडियो में उनके शरीर के तापमान को मापने के लिए दरवाजे पर दस्तक देने वाले अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। वह अधिकारियों से कहते हैं कि उनका तापमान बिलकुल ठीक है।

इसके अलावा 25 साल के युवा और सबसे हाई प्रोफाइल पत्रकार ली जेहुआ भी गायब हैं। वह चीनी प्रसारक सीसीटीवी के पूर्व कर्मचारी हैं। वह वुहान से स्वतंत्र तौर पर रिपोर्टिंग कर रहे थे। उनसे आखिरी बार 26 फरवरी को बात हुई थी। इससे पहले उन्होंने वुहान के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed