फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three suspects arrested for spreading religious fundamentalism in Maldives

मालदीव : धार्मिक कट्टरपंथ फैलाने पर तीन संदिग्ध बंदी

Sat, 21 Dec 2019 02:07 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 21 Dec 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
Three suspects arrested for spreading religious fundamentalism in Maldives
प्रतीकात्मक तस्वीर

मालदीव की पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को अलग-थलग करके रखने वाले एक धार्मिक समूह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिंसक कट्टपंथ फैलाने के संदेह में गिरफ्तार किया है। गंभीर एवं संगठित अपराध मामलों के पुलिस प्रभारी मोहम्मद बशीर ने टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार में बताया कि यह कार्रवाई बुधवार को राजधानी के पूर्वोत्तर द्वीप पर की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि द्वीप में एक छोटा समुदाय है जो महिलाओं और बच्चों को उनके मूलभूत अधिकारों से वंचित रखता है। पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार यह समूह महिलाओं और बच्चों का बाहरी दुनिया से संपर्क एकदम खत्म करने का दबाव बनाता है, बच्चों को स्कूल जाने से रोकता है और उनका टीकाकरण नहीं होने देता। 
विज्ञापन


साथ ही उन्हें बाल विवाह के लिए मजबूर करता है। बयान के अनुसार समूह कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के साथ ही विदेशी कट्टरपंथी संगठनों के लिए भी लोगों की भर्ती करता है। बता दें कि मालदीव सुन्नी मुस्लिम बहुल देश है और यहां अन्य धर्म का पालन कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। यहां से सर्वाधिक संख्या में लोग सीरिया गए हैं, जो इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इराक : अमेरिकी बलों ने सुन्नी लड़ाकों के नेता को पकड़ा
अमेरिकी बलों ने अल-बगदादी शहर के जुब्बा क्षेत्र में अर्धसैनिक सुन्नी आदिवासी लड़ाकों के एक नेता नसीर अल-ओबेदी को पकड़ लिया है। यह क्षेत्र इराक की राजधानी बगदाद से लगभग 190 किमी दूर उत्तर पश्चिम में अमेरिकी बलों ने एक अभियान चलाकर सैनिकों पर रॉकेट हमले में शामिल अर्धसैनिक सुन्नी आदिवासी लड़ाकों के एक नेता को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed