{"_id":"5cc6ecdfbdec2207772523ab","slug":"three-rohingya-fundamentalists-sentenced-to-10-years-jail-in-bangladesh-by-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में तीन रोहिंग्या कट्टरपंथियों को 10 साल की सजा, बम बनाने का सामान रखने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में तीन रोहिंग्या कट्टरपंथियों को 10 साल की सजा, बम बनाने का सामान रखने का आरोप
Mon, 29 Apr 2019 05:53 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के एक अदालत ने रविवार को तीन रोहिंग्या कट्टरपंथियों को बम बनाने का सामान रखने के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, ये तीनों कट्टरपंथी एक आतंकी संगठन रोहिंग्या सॉलिडिरिटी ऑर्गनाइजेशन से जुड़े हुए थे। यह आतंकी संगठन म्यामांर के रखाइन राज्य में 1980 और 1990 के दशक में सक्रिय था, लेकिन अब निष्क्रिय हो चुका है।
मेट्रोपॉलिटन स्पेशल ट्रिब्यूनल के अभियोजक सलाहुद्दीन होवलेदर ने बताया कि इन तीनों को 2014 में ढाका में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान तीनों के पास से आईईडी विस्फोटक बनाने की सामग्री मिली थी।
इन तीनों पर भारतीय सीमा के करीब बर्दवान बम धमाके में शामिल होने का संदेह था। 2014 में हुई उस धमाके में दो लोग मारे गए थे, जबकि दर्जनों घायल हुए थे। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बांग्लादेश के विभिन्न इलाकों में बम धमाके करने की योजना स्वीकार की थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन