फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three rockets fired at Israel from Lebanon and tension increased in both countries

हवाई हमले: लेबनान से इस्राइल पर दागे गए तीन रॉकेट, सेना ने की जवाबी कार्रवाई

Thu, 05 Aug 2021 01:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तेल अवीव।
एजेंसी, तेल अवीव। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 01:15 AM IST
सार

  • दोनों देशों में बढ़ा तनाव, फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं
  • एक रॉकेट खुले इलाके में आकर गिरा और एक अन्य रॉकेट को इस्राइल की रक्षा प्रणाली यानी ‘आयरन डोम’ ने नष्ट कर दिया

विज्ञापन
Three rockets fired at Israel from Lebanon and tension increased  in both countries
लेबनान ने दागे इस्राइल पर रॉकेट - फोटो : twitter

विस्तार

इस्राइल का अब लेबनान के साथ तनाव बढ़ गया है। लेबनान की तरफ से इस्राइली क्षेत्र में तीन रॉकेट दागे गए। इसके जवाब में इस्राइली सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल हवाई हमलों में किसी नुकसान की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


सेना की इस घोषणा से पहले उत्तरी इस्राइल में लेबनान से संभावित रॉकेट हमले की चेतावनी के साथ बुधवार को खतरे का सायरन बजाया गया। टेलीविजन पर खबरों में बताया गया कि इस्राइल भी जवाबी गोलीबारी कर रहा है।
विज्ञापन


‘चैनल 12’ की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान की ओर से दागा गया एक रॉकेट खुले इलाके में आकर गिरा। एक अन्य रॉकेट को इस्राइल की रक्षा प्रणाली यानी ‘आयरन डोम’ ने नष्ट कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि इस्राइली सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबनान की सीमा पर स्थित कॉलोनी किरयात श्मोना में लोगों को चेतावनी जारी कर दी गई है। यहां करीब 20,000 लोगों की आबादी है।

इस्राइल का मानना है कि लेबनान में स्थित फलस्तीनी समूहों ने गोलीबारी की है न कि आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने। हिजबुल्ला को इस्राइल के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है। हालांकि इसकी संभावना कम है कि यह समूह हिजबुल्ला की अनुमति के बिना काम कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed