{"_id":"60359fe672e2dd42917d994b","slug":"three-republican-mps-oppose-neera-tandons-appointment-in-white-house-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: नीरा टंडन की नियुक्ति का रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों ने किया विरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: नीरा टंडन की नियुक्ति का रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों ने किया विरोध
Wed, 24 Feb 2021 06:07 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:07 AM IST
विज्ञापन
भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन
- फोटो : Facebook
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस के प्रबंधन व बजट कार्यालय निदेशक पद के लिए नामित भारतवंशी नीरा टंडन की नियुक्ति को लेकर सीनेट में संकट मंडरा रहा है। उनकी नियुक्ति की पुष्टि को लेकर डेमोक्रेट जो मैनचिन के बाद रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों ने भी उनके खिलाफ मतदान का निर्णय लिया है। उन्होंने इसके लिए टंडन के सोशल मीडिया पर किए बर्ताव का हवाला दिया है।
विज्ञापन
रॉब पोर्टमैन, सुसान कॉलिन्स और मिट रोमनी उतरे विरोध में
बता दें कि भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन ने 1,000 से ज्यादा ट्वीट सीनेट में सुनवाई प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही हटा दिए थे और उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपने नाम की पुष्टि की सुनवाई के दौरान इन टिप्पणियों के लिए सीनेटरों से माफी भी मांग ली थी।
विज्ञापन
रिपब्लिक सांसद रॉब पोर्टमैन ने सुनवाई प्रक्रिया के दौरान टंडन के खिलाफ मतदान करने की घोषणा की। वहीं दो अन्य सांसदों सुसान कॉलिन्स और मिट रोमनी ने उनके खिलाफ मतदान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पोर्टमैन का आरोप है कि टंडन का जो रवैया रहा है उनके मद्देनजर वह अपनी भूमिका में दोनों पार्टियों के साथ मिलकर काम नहीं कर पाएंगी। कॉलिन्स ने कहा, टंडन के पास न तो अनुभव है और न ही उनका स्वभाव यहां काम करने के लिए उचित है। रोमनी ने भी कहा, सोशल मीडिया पर टिप्पणियों की वजह से वह नीरा का विरोध करेंगे।
व्हाइट हाउस नीरा के साथ
इस विरोध के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों से संपर्क कर रहा है ताकि टंडन के नाम की पुष्टि हो सके। व्हाइट हाउस प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, हम किसी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं और हमारी कोशिश न केवल रिपब्लिकन सांसदों से संपर्क की है बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि जिन डेमोक्रेट सांसदों के पास सवाल हैं और चिंताएं हैं, उनका भी जवाब दिया जाए।