{"_id":"60e37aa48ebc3ebb4a5ab878","slug":"three-people-killed-and-two-injured-in-shooting-near-dallas-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : डलास के निकट हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, दो घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : डलास के निकट हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, दो घायल
Tue, 06 Jul 2021 03:03 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, डलास
पीटीआई, डलास
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 06 Jul 2021 03:03 AM IST
सार
- डलास पुलिस ने बताया कि पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पाया कि पांच लोगों को गोलियां लगी हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
US police
- फोटो : indian express
विस्तार
डलास के निकट हुई गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। डलास पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात हुई गोलीबारी के किसी संदिग्ध आरोपी की अभी पहचान नहीं की है। पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोलीबारी क्यों की गई।
विज्ञापन
उसने बताया कि पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पाया कि पांच लोगों को गोलियां लगी हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। इससे पहले, रविवार तड़के निकटवर्ती फोर्ट वर्थ में गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन