{"_id":"5e50b2498ebc3ef3fe6224ce","slug":"three-people-died-in-america-texas-city-by-knife-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के टेक्सास शहर में चाकू गोदकर तीन लोगों की हत्या, हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के टेक्सास शहर में चाकू गोदकर तीन लोगों की हत्या, हमलावर गिरफ्तार
Sat, 22 Feb 2020 10:17 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अमेरिका के टेक्सास में एक व्यक्ति ने एक लड़की समेत तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार को तड़के हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की कार का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
टेक्सास जन सुरक्षा विभाग के अधिकारी ब्रायन वाश्को ने कहा कि 18 वर्षीय युवती ने सैन सेबा के पुलिस अधिकारियों को तड़के करीब 4 बजकर 30 मिनट पर फोन कर बताया कि उस समेत चार लोगों को किसी ने घर के भीतर चाकू मार दिया है।
विज्ञापन
वाश्को ने बताया कि पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो 62 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय महिला और युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल और 22 वर्षीय संदिग्ध के नाम नहीं बताए गए हैं।
विज्ञापन