Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three Pakistani-Origin Men Convicted crime 13-Year-Old Girl in UK Two Flee to Pakistan Before Trial

ब्रिटेन में बच्ची से दुष्कर्म का मामला: पाकिस्तानी मूल के तीन दोषी करार, सुनवाई से पहले ही भाग गए इस्लामाबाद

Fri, 13 Nov 2026 05:40 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 13 Nov 2026 05:40 PM IST
सार

ब्रिटेन के रॉदरहैम में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पाकिस्तानी मूल के तीन लोगों को दोषी ठहराया गया है। इनमें दो आरोपी मुकदमे से पहले पाकिस्तान भाग गए थे। तीसरा हिरासत में है। पीड़िता ने वयस्क होने के बाद अपने साथ हुए शोषण की जानकारी दी थी। कैसे तीनों ने बच्ची को अपने जाल में फंसाया और अब फरार दोषियों को ब्रिटेन कैसे वापस लाएगा? आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Three Pakistani-Origin Men Convicted crime 13-Year-Old Girl in UK Two Flee to Pakistan Before Trial
पीड़िता ने वयस्क होने के बाद कैसे बताई शोषण की पूरी कहानी? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ब्रिटेन में बच्चों के यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। उत्तरी इंग्लैंड के रॉदरहैम में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण करने के मामले में पाकिस्तानी मूल के तीन लोगों को दोषी ठहराया गया है। यह मामला 2008 से 2010 के बीच का है। खास बात यह है कि पीड़िता ने जब वयस्क होने के बाद अपने साथ हुई घटनाओं की जानकारी दी, तब जांच शुरू हुई। दोषियों में से दो सुनवाई से पहले ब्रिटेन छोड़कर पाकिस्तान भाग गए, जबकि तीसरे को हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला और किन तीन लोगों को ठहराया गया दोषी?
दोषी ठहराए गए लोगों की पहचान मुदासर हुसैन (37), गजनफर हुसैन (42) और कामिर इफजल खान (37) के रूप में हुई है। गुरुवार को शेफील्ड क्राउन कोर्ट ने तीनों को दोषी करार दिया। यह कार्रवाई ऑपरेशन स्टोववुड के तहत की गई। यह ब्रिटेन की बड़ी जांच और कानूनी कार्रवाई है, जिसके तहत दक्षिण यॉर्कशायर में 1997 से 2013 के बीच बच्चों के यौन शोषण और उनके गलत इस्तेमाल से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है। अदालत के फैसले के बाद ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए लोगों से मदद मांगी है।
विज्ञापन


बच्ची को कैसे बनाया गया शोषण का शिकार?
अदालत में बताया गया कि मुदासर हुसैन और कामिर खान ने अलग-अलग समय पर 13 साल की बच्ची को अपने जाल में फंसाया। दोनों ने पहले उसका भरोसा जीता और फिर शराब, नशीले पदार्थ और उपहार देकर उसे अपने प्रभाव में लिया। इसके बाद बच्ची का कई बार यौन शोषण किया गया। मुदासर ने 2008 से 2010 के बीच रॉदरहैम के अलग-अलग स्थानों पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, मुदासर ने करीब 18 महीने तक उसका शोषण किया। यह सब एक घर, सार्वजनिक स्थानों और उसकी कार में हुआ। पीड़िता ने यह भी बताया कि मुदासर उसे डराने के लिए हिंसा करता था और एक बार बेसबॉल बैट से धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों की भूमिका क्या थी और किसे कितने मामलों में दोषी पाया गया?
इस मामले में तीनों लोगों की भूमिका अलग-अलग थी। मुदासर हुसैन को दुष्कर्म के 12 मामलों में दोषी पाया गया। कामिर खान को दुष्कर्म के दो मामलों और यौन शोषण के लिए मानव तस्करी के एक मामले में दोषी ठहराया गया। वहीं, गजनफर हुसैन ने बच्ची को उसी तरह अपने जाल में नहीं फंसाया था, जैसे उसके भाई मुदासर और कामिर ने किया था। हालांकि, उसने भी बच्ची की कमजोर स्थिति का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराया गया। गजनफर, मुदासर का भाई है। उसे सजा सुनाए जाने तक हिरासत में भेज दिया गया है।

दो दोषी पाकिस्तान कैसे भागे और अब उनकी तलाश क्यों हो रही है?
  • ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी के मुताबिक, मुदासर हुसैन और कामिर खान मुकदमे की सुनवाई से पहले ही पाकिस्तान भाग गए थे। इसी वजह से दोनों को उनकी गैरमौजूदगी में दोषी ठहराया गया। एजेंसी अब उनकी तलाश कर रही है, ताकि उन्हें अदालत से मिलने वाली सजा दिलाई जा सके। ऑपरेशन स्टोववुड के प्रमुख फिलिप मार्शल ने कहा कि दोनों ने न्याय से बचने की कोशिश की है, लेकिन जांच अधिकारी उन्हें खोजने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास दोनों के ठिकाने या उनके बारे में कोई जानकारी है तो वह एजेंसी को बताए। अधिकारियों ने ब्रिटेन और विदेशों में कई स्तर पर जांच की है। इस मामले में विशेषज्ञ अभियोजक मेलिसा गार्नर ने कहा कि तीनों दोषियों के शोषण ने पीड़िता को गंभीर और जीवनभर रहने वाला नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मामले को अंत तक लड़ने के लिए पीड़िता के साहस की सराहना भी की।

पीड़िता ने वयस्क होने के बाद कैसे खोली शोषण की पूरी कहानी?
  • इस मामले की जांच तब आगे बढ़ी, जब ऑपरेशन स्टोववुड के अधिकारियों ने पीड़िता से संपर्क किया। जांच के दौरान अधिकारियों को संकेत मिले थे कि बचपन में उसका यौन शोषण हुआ हो सकता है। अब 30 साल से अधिक उम्र की हो चुकी महिला ने अधिकारियों को बताया कि 2008 से 2010 के बीच उसे अलग-अलग लोगों ने निशाना बनाया था। उसने बताया कि वह सबसे पहले मुदासर से रॉदरहैम के एक पते पर मिली थी। वह उसे 'मडी' नाम से जानती थी। इसके बाद उसका लंबे समय तक शोषण किया गया। 
  • मुदासर के कुछ समय के लिए ब्रिटेन छोड़ने के बाद उसकी मुलाकात एक दोस्त के साथ बाहर जाने के दौरान गजनफर से हुई। वह गजनफर को 'गुच्ची' नाम से जानती थी और उसे यह जानकारी नहीं थी कि वह मुदासर का भाई है। बाद में वह अपने कुछ दोस्तों के साथ एक स्थानीय टेकअवे दुकान पर जाने लगी, जहां कामिर ने उसे अपने जाल में फंसाया। अधिकारियों ने पीड़िता के बयानों के आधार पर तीनों की पहचान की। उनकी गाड़ियों, फोन रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजों से भी मामले में अहम सबूत मिले। मार्च 2025 में तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप तय किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed