{"_id":"5f7293c09d2a1a35b3483304","slug":"three-new-ponds-of-liquid-water-detected-under-ice-in-mars","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल ग्रह में बर्फ के नीचे तरल जल के तीन नए तालाबों का चला पता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मंगल ग्रह में बर्फ के नीचे तरल जल के तीन नए तालाबों का चला पता
Tue, 29 Sep 2020 07:24 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 29 Sep 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) के मार्स एक्सप्रेस स्पेसक्राफ्ट ने मंगल ग्रह के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में बर्फ के नीचे दबे हुए तरल जल के कई तालाबों की खोज की है। स्पेसक्राफ्ट के रडार मारसिस (मार्स एडवांस्ड रडार फॉर सब्सुरफेस एंड आयनोस्फीयर साउंडिंग) ने 2018 में एक भूमिगत जलाशय का खुलासा किया था। यह जलाशय बर्फ के नीचे करीब 1.5 किलोमीटर नीचे था।
विज्ञापन
अलग ढंग से विश्लेषण और ज्यादा आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए अब तीन नए तालाबों का पता लगाया गया है। सबसे बड़ी भूमिगत झील की माप करीब 20 गुणा 30 किमी है और यह कई छोटे तालाबों से घिरी हुई है। ठंडे तापमान पर तरल बने रहने के लिए इस पानी को बहुत नमकीन माना जा रहा है। पहली की धरती की तरह ही कभी मंगल ग्रह को भी गर्म और जमीन पर पानी बहाव के साथ गीला समझा जाता था। हालांकि मौजूदा समय में मंगल की सतह पर पानी का स्थिर रहना संभव नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि नए परिणामों से यह संभावना लगती है कि प्राचीन झीलों का एक पूरा सिस्टम भूमिगत हो और ये झीलें शायद लाखों या अरबों साल पुरानी हो सकती हैं। ये मंगल ग्रह पर जीवन होने के सुबूत तलाशने के लिए उचित जगह होंगी, भले ही वहां तक पहुंचना काफी मुश्किल हो।
विज्ञापन
अंटार्कटिका की झील वोस्तोक की तरह पृथ्वी पर भी विशालकाय झीलें पाई जाती हैं। ये खगोलविदों को एक अद्वितीय इकोसिस्टम उपलब्ध करा सकते हैं कि कैसे अत्यंत दुष्कर वातारण में जीवन कैसे बचा रह सकता है। मंगल पर रडार डाटा का विश्लेषण करने में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक अंटार्कटिका, कनाडा और ग्रीनलैंड में सबग्लेशियल झीलों के परीक्षण में उपयोग होने वाले के समान हैं।