फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   three killed due to storm Elsa in Haiti, Dominican Republic

चक्रवाती तूफान: हैती और डोमनिक गणराज्य में तीन की मौत, कई मकानों की छत उड़ी

Mon, 05 Jul 2021 03:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पोर्ट ओ प्रिंस।
एजेंसी, पोर्ट ओ प्रिंस। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 03:32 AM IST
सार

कैरेबियाई आपादा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार सेंट लूसिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं डोमनिक गणराज्य में दो अलग-अलग घटनाओं में एक 15 वर्षीय किशोर और एक 75 वर्षूीय महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
three killed due to storm Elsa in Haiti, Dominican Republic
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाती तूफान एल्सा ने हैती और डोमिनिका गणराज्य के दक्षिणी तटों पर शनिवार को बड़ी तबाही मचाई। तूफान से कैरेबियाई क्षेत्र में कई पेड़ उखड़ गए और मकानों के छत उड़ गए। तूफान की वजह से कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


 मियामी के नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार तूफान का केंद्र जमैका में किंग्सटन के पूर्व में करीब 175 मील दूर था और यह उत्तर पश्चिम की ओर 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। तूफान की वजह से करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन


हालांकि हिस्पेनिओला और क्यूबा पहुंचने से पहले यह कमजोर हो गया। अनुमान था कि तूफान क्यूबा पहुंचने के बाद फ्लोरिडा की ओर बढ़ जाएगा, फिर खाड़ी या अटलांटिक तट की ओर बढ़ेगा। इसे लेकर फ्लोरिडा काउंटी में आपात स्थिति के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें मियामी डेड काउंटी भी शामिल है जहां पिछले हफ्ते एक बहुमंजिला इमारत गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारबडोस में सबसे ज्यादा नुकसान
एल्सा ने कई पूर्वी कैरेबियाई द्वीपों में भारी नुकसान पहुंचाया है। सबसे ज्यादा क्षति बारबडोस में हुई है। यहां 1100 से अधिक लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है। करीब 62 मकान ढह गए हैं। कई स्कूल व सरकारी भवन क्षतिग्रस्त गए, सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।

बारबाडोस में बुधवार तक कक्षाएं टाल दी गई हैं और हवाईअड्डों के रविवार तक खुलने का अनुमान है। हैती में भी तूफान के कारण पेड़ों के गिरने की सूचना है। अधिकारी लोगों को सतर्क कर उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध कर रहे हैं।


फ्लोरिडा के गर्वनर ने आपात स्थिति के आदेश जारी किए
बारबडोस की प्रधानमंत्री मिया मॉटली ने शनिवार को कहा कि 66 साल में पहली बार किसी चक्रवाती तूफान ने हमें प्रभावित किया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह आपात स्थिति है। वहीं, फ्लोरिडा में सोमवार को तूफान के पहुंचने के अनुमान को लेकर गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने तूफान एल्सा के संभावित रास्ते में पड़ने वाले 15 काउंटी में आपातकाल के आदेश जारी किए हैं। डेसेंटिस ने लोगों को तूफान से पड़ने वाले असर से बचने की तैयारी शुरू करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed