{"_id":"5c23538fbdec2256f972b622","slug":"three-indian-siblings-died-in-christmas-eve-fire-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान घर में लगी आग, तीन भारतीय बच्चों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान घर में लगी आग, तीन भारतीय बच्चों की मौत
Wed, 26 Dec 2018 03:40 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 26 Dec 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमेरिका में तीन भारतीय बच्चों की मौत
- फोटो : Twitter
अमेरिका में आग लगने से तीन भारतीय बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। तीनों सगे बहन भाई थे और क्रिसमस से दो दिन पहले सेलिब्रेशन के लिए कोल्लिरविले की रहने वाली कारी कॉड्रिट के घर आए थे। कारी के घर में रात 11 बजे के करीब अचानक आग लग गई। उनके पति और बेटे भी उस वक्त वहां मौजूद थे। लेकिन वह घर से बाहर निकलने में कामियाब रहे। तीनों बच्चों में दो बहन और एक भाई हैं। तीनों की उम्र 14-17 साल के बीच है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
चर्च द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि बच्चे मिशनरी परिवार से थे। कारी के पति और बेटे का इलाज चल रहा है, वह जल्द ठीक हो जाएंगे। बच्चों के पिता का नाम श्रीनिवास नाइक और मां का नाम सुजाता है। वह तेलंगाना के नालगोंडा जिले के रहने वाले हैं।
So sad. Town of French Camp, where the teens went to school, releases statement. This is in relation to the deadly fire overnight in Collierville. The 46-year-old woman they were staying with died as well.@3onyourside pic.twitter.com/W9wPJM95W1
— Shay Arthur (@ShayA_WREG3) December 25, 2018
श्रीनिवास अमेरिका में पादरी के तौर पर काम करते थे और बीते साल तेलंगाना लौट आए थे। लेकिन उनके बच्चे पढ़ाई के लिए मिसिसिपी में फ्रेंच कैंप अकेडमी में रुक गए। 23 दिसंबर को लगी ये आग 20-30 मिनट बाद काबू में आई। घर से काफी धुंआ निकल रहा था।
आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है। यहां स्मोक डिटेकटर भी लगे हुए हैं लेकिन किसी में भी अलार्म नहीं बजा था। बताया जा रहा है कि उस दौरान घर में काफी बच्चे थे। लेकिन कुल लोगों की संख्या के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।