{"_id":"63a653d928133a284b3a8e25","slug":"three-including-a-police-officer-killed-in-a-suicide-bomb-attack-in-pakistan-capital-islamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Islamabad: पाकिस्तानी हमले में पुलिसकर्मी समेत 3 की मौत, दो संदिग्ध आतंकवादियों भी मारे गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Islamabad: पाकिस्तानी हमले में पुलिसकर्मी समेत 3 की मौत, दो संदिग्ध आतंकवादियों भी मारे गए
Sat, 24 Dec 2022 06:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:50 AM IST
सार
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की औचक जांच के दौरान रावलपिंडी से करीब 15 किलोमीटर दूर हुआ। रावलपिंडी में देश का प्रभावी सैन्य प्रतिष्ठान है।
विज्ञापन
पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक आत्मघाती बम हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत तीन की मौत हो गई। हमले में दो संदिग्ध आतंकवादियों की भी मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की औचक जांच के दौरान हमला रावलपिंडी से करीब 15 किलोमीटर दूर हुआ। रावलपिंडी में देश का प्रभावी सैन्य प्रतिष्ठान है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक जफर चट्ठा ने मीडिया को बताया, बम हमलावर गाड़ी चला रहा था और उसके साथ एक महिला भी थी। पुलिस ने तलाशी के लिए रोका तो दोनों बाहर आए और इस दौरान हमलावर गाड़ी के अंदर गया और धमाका कर खुद को उड़ा लिया।
विज्ञापन
पुलिस उपमहानिरीक्षक जफर चट्ठा ने मीडिया को बताया, बम हमलावर गाड़ी चला रहा था और उसके साथ एक महिला भी थी। पुलिस ने तलाशी के लिए रोका तो दोनों बाहर आए और इस दौरान हमलावर गाड़ी के अंदर गया और धमाका कर खुद को उड़ा लिया।
विज्ञापन