{"_id":"62c470ba75e2ad25ad24b47e","slug":"three-dead-and-seven-wounded-in-mass-shooting-in-gary-indiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: अमेरिका में लगातार दूसरे दिन भी फायरिंग, तीन लोगों की मौत, 7 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: अमेरिका में लगातार दूसरे दिन भी फायरिंग, तीन लोगों की मौत, 7 घायल
Tue, 05 Jul 2022 10:42 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:42 PM IST
सार
गैरी पुलिस ने कहा कि उन्हें मिसौरी स्ट्रीट के 1900 ब्लॉक में बंदूक की गोली से घायल कई लोगों की सूचना लगभग 12.45 बजे मिली। घटना स्थल पर पहुंचने पर उन्होंने तीन मृत लोग और सात अन्य को गोली के घावों के साथ घायल देखा।
विज्ञापन
भरतपुर में पुलिस पर फायरिंग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटना सामने आई है। अब खबर है कि इंडियाना के गैरी में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है। हमलावरों ने दस लोगों को गोली मारी है। घटना ब्लॉक पार्टी में हुई है।
गैरी पुलिस ने कहा कि उन्हें मिसौरी स्ट्रीट के 1900 ब्लॉक में बंदूक की गोली से घायल कई लोगों की सूचना लगभग 12.45 बजे मिली। घटना स्थल पर पहुंचने पर उन्होंने तीन मृत लोग और सात अन्य को गोली के घावों के साथ घायल देखा।
फायरिंग में तीन लोगों की मौत
अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग में लाफायेते (इंडियाना) के 27 वर्षीय, मरेरिलविले (इंडियाना) के 25 वर्षीय और ओलंपिया फील्ड्स (इलिनॉय) के 20 वर्षीय शख्स की मौत हुई है।
विज्ञापन
निजी कारों और एंबुलेंस से पीड़ितों को अस्पताल ले गई पुलिस
लेक काउंटी कोरोनर कार्यालय ने पीड़ितों की पहचान 26 वर्षीय मार्क्विस हॉल, 25 वर्षीय लॉरेंस मैंगम और 20 वर्षीय आशांति ब्राउन के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि शेष पीड़ितों को एम्बुलेंस और निजी कारों से क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना की विशालता देखते हुए आसपास की पुलिस एजेंसियों से पारस्परिक सहायता का अनुरोध किया गया था।
घटना की जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को (219) 755-3855 पर मेट्रो होमिसाइड यूनिट या (866) CRIME-GP पर क्राइम टिप लाइन से संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है।
एक दिन पहले शिकागों में भी हुई ऐसी ही घटना
इससे एक दिन पहले सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर फ्रीडम मार्च के दौरान शिकागो में फायरिंग हुई थी। फ्रीडम परेड निकलते वक्त अचानक गोलियां चलने लगीं। परेड में फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना में छह लोगों की मौत और 24 घायल हो गए थे। हमलावर ने छत से गोलियां बरसाई थीं। हमलावर की पहचान 22 वर्षीय रॉबर्ट बॉबी ई क्रीमो के रूप में हुई थी।