फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Threat of terrorist attack increased in Pakistan Section 144 implemented in Sindh province

Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी हमले का खतरा, सिंध प्रांत में धारा 144 लागू

Tue, 24 May 2022 05:36 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 May 2022 05:36 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कराची में बढ़ते आतंकी हमलों को देखते हुए सिंध सरकार ने यह कदम उठाया है। 20 दिन के लिए धारा 144 लगाई गई है।

विज्ञापन
Threat of terrorist attack increased in Pakistan Section 144 implemented in Sindh province
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सिंध सरकार ने मंगलवार को सिंध प्रांत में धारा 144 लागू करने का फैसला किया है। आतंकवादी हमला होने की संभावना को देखते हुए यह फैसला किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पूरे सिंध में धारा 144 लगाते हुए सभी प्रकार के सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कराची में बढ़ते आतंकी हमलों को देखते हुए सिंध सरकार ने यह कदम उठाया है। 20 दिन के लिए धारा 144 लगाई गई है। इस दौरान सभी रैलियां और सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। अगर कोई इसका पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
पिछले दो महीने से कराची में कई आतंकी हमले हुए हैं। 16 मई को कराची के बॉल्टन मार्केट के खादर इलाके में एक बम धमाका हुआ था। जिसमें एक की मौत हो गई थी और ग्यारह लोग घायल हो गए थे। 12 मई को भी इसी तरह का धमाका सदर इलाके में हुआ। जिसमें एक की मौत और 13 घायल हुए। कराची यूनिवर्सिटी के बाहर बलूची महिला द्वारा आत्मघाती विस्फोट किया गया। जिसमें तीन चीनी नागरिकों समेत चार लोगों की मौत हुई और अन्य चार लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed